धूमधाम से मनाया गया 75वां गणतंत्र दिवस, संविधान के बारे में दी जानकारी

बरेली/फतेहगंज पश्चिमी। देश का 75वां गणतंत्र दिवस समारोह शुक्रवार को कस्बे मे विभिन्न जगहों पर धूमधाम से मनाया गया। शिक्षा संस्थान व सरकारी कार्यालयों 75वां गणतंत्र दिवस मनाया गया। क्षेत्र के त्रिलोक चंद्र पीजी कॉलेज व धनवंतरी अस्पताल में विधायक डॉ डीसी वर्मा ने ध्वजारोहण किया। वहीं तमाम कार्यालयों मे भी गणतंत्र दिवस मनाया गया। थाना फतेहगंज पश्चिमी में भी गणतंत्र दिवस मनाया गया। थाना के इंस्पेक्टर धनंजय कुमार पांडे ने ध्वजारोहण कर शपथ दिलाई। कस्बे के ब्लॉक कार्यालय मे ब्लाक प्रमुख किरन यादव ने ध्वजारोहण किया। नगर पंचायत कार्यालय मे अध्यक्ष इमराना बेगम ने झंडा फहराया। साधन सहकारी समितियो मे झंडा फहराया। इसके अलावा क्षेत्र के इंटर कॉलेज, सहायता प्राप्त, मान्यता प्राप्त विद्यालयों मे ध्वजारोहण किया गया। यूनिक मॉडल इंटर कॉलेज में पूर्व चेयरमैन विजय कुमार गुप्ता ने ध्वजारोहण किया। रेड रोज पब्लिक स्कूल में प्रबंधक अजय सक्सेना ने ध्वजारोहण किया। प्राथमिक विद्यालय चिटौली मे प्रधानाध्यापक संदीप गुप्ता ने ध्वजारोहण किया। उन्होंने कार्यक्रम में उपस्थित लोगों को गणतंत्र दिवस मनाए जाने के बारे में बताया। संविधान के बारे में जानकारी दी और देश सेवा के लिए प्रेरित किया। प्रीति पेटल्स किड्स जोन मे प्रबंधक दिनेश पांडे ने ध्वजारोहण किया।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *