धूमधाम से मनाई परम इंजीनियर्स प्राइवेट लिमिटेड ने स्वर्ण जयंती

बरेली। शनिवार को परम इंजीनियर्स प्राइवेट लिमिटेड सीबीगंज उद्योग मे धूमधाम से स्वर्ण जयंती समारोह का आयोजन किया गया। इसमें वर्तमान कर्मचारी, रिटायर्ड कर्मचारी और उनके परिवार वालों ने सहभागिता की। परम इंजीनियर्स की स्थापना चेतन सुंदरानी ने 1974 में की थी। परम इंजीनियर्स ने विभिन्न क्षेत्रों मे मशीनों का गुणवत्ता पूर्वक निर्माण करके 50 वर्षों का स्वर्णिम सफर पूरा किया। 2024 में कंपनी का स्वर्ण जयंती वर्ष है। परम इंजीनियर के ग्राहक पूरे देश में कन्याकुमारी से हिमाचल तक, जोरहाट से लेकर दमन तक फैले हुए है। परम इंजीनियर ने अपनी मशीनरी बनाकर इंडोनेशिया, नेपाल और श्रीलंका जैसे देशों में भी निर्यात किया है। मोहम्मद जाहिद परम इंजीनियर्स से सन 1974 से जुड़े हुये है। प्रबंधन ने उनका विशेष सम्मान किया। प्रबंधन और कर्मचारियों ने कहा कि आने वाले वर्षो में भी अपने ग्राहकों को समय से गुणवत्ता वाली मशीनरी बनाकर कीर्तिमान बनाएंगे। वर्तमान में शहर के जाने माने उद्यमी सुरेश सुंदरानी कंपनी डायरेक्टर है। वह कंपनी संचालित कर रहे है। सुरेश सुंदरानी विभिन्न संगठनों से चेंबर ऑफ कॉमर्स, इंस्टीट्यूशन इंजीनियर से भी जुड़े हुए हैं। कार्यक्रम में विशेष रूप से भाग लेने बंगलुरू और गुरुग्राम से आये सुंदरानी परिवार के मुनीश, कपिल, लता, प्रियंका, मेहुल, विवान उपस्थित थे।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *