धूप से राहत, दोपहर बाद तेज हवाओं ने कंपकंपाया, लुढ़का पारा

बरेली। धूप खिलने के बाद भी बर्फीली तेज हवाओं के चलते लोग ठंड से कांपते रहे। पूरा दिन धूप रही, लेकिन हवा चलने की वजह से सर्दी का अहसास अधिक रहा। बर्फीली हवाओं के चलते तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। दिन में अधिकतम तापमान 19.8 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। रात के तापमान में जरूर इजाफा हुआ है। रात में न्यूनतम तापमान 5.9 डिग्री सेल्सियस रहा। रविवार को लगातार दूसरे दिन मौसम साफ रहा। सुबह से ही धूप निकली और कोहरे-धुंध का असर गायब रहा। इसके चलते दृश्यता 600 मीटर से भी अधिक रिकार्ड की गई। आसमान साफ रहा लेकिन धूप के बाद भी एक दिन पहले की तुलना में सर्दी का असर अधिक रहा। सुबह से शाम तक तेज हवा चलती रही। शाम होते ही मौसम ने फिर करवट ली और ठंड में इजाफा महसूस किया गया। मौसम विभाग के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार के अनुसार अगले कुछ दिनों तक सर्दी का असर बना रहेगा। सुबह और रात के समय घना कोहरा छाने की संभावना है। ऐसे में धूप के बावजूद सर्दी से निजात अभी मिलने के आसार नही है। अगले एक से दो दिनों मे तापमान मे गिरावट के साथ ठंड भी बढ़ेगी।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *