धूप से दिन की ठंड हुई गायब, कल बारिश के है आसार

बरेली। मौसम ने तेजी से करवट ले ली है और दिन की ठंड काफी हद तक कम हो गई है। बुधवार को पूरा दिन तेज धूप निकली और गलन का असर न के बराबर रहा। दिन और रात के तापमान में बीते 24 घंटे में खास बदलाव नही हुआ है। अधिकतम तापमान 23.2 और न्यूनतम तापमान 7.4 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। दोपहर के समय तेज धूप के कारण बाजारों, पार्कों और छतों पर लोग धूप का आनंद लेते नजर आए। तापमान में भी बढ़ोतरी दर्ज हुई है। सुबह और शाम को कोहरे से भी कुछ राहत मिली है। बरेली की रात प्रदेश मे सबसे ठंडी रही। मौसम विभाग ने पूर्वानुमान जताया है कि अगले 24 से 48 घंटे में बारिश के आसार है। बुधवार को आसमान पूरी तरह साफ रहा और तेज धूप निकली। सुबह 10 बजे तक धूप की वजह से ठंड काफी कम हो गई। पूरा दिन निकली धूप के चलते तापमान सामान्य से अधिक रिकार्ड किया गया। बुधवार को दिन मे अधिकतम तापमान 23.2 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। शाम को हल्की हवा चलने से जरूर ठंड का अहसास सास हुआ। हुआ। रात में न्यूनतम तापमान 7.4 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। मौसम विभाग ने पूर्वानुमान जताया है कि पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने की वजह से एक बार फिर तापमान में बदलाव हो सकता है। 22 जनवरी से आसमान में हल्के बादल छा सकते हैं। 23 जनवरी को बारिश का अनुमान है।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *