धर्मांतरण गैंग के सरगना समेत पांच पर चार्जशीट, 10 वर्ष से सक्रिय था अब्दुल मजीद

फरीदपुर, बरेली। भुता पुलिस ने धर्मांतरण कराने वाले गिरोह के सरगना समेत पांच आरोपियों के खिलाफ चार्जशीट लगा दी है और इसे कोर्ट में दाखिल करने की तैयारी है। यह गिरोह भुता क्षेत्र के एक मदरसा में धर्मांतरण कराता था और वहां का संचालक इसका सरगना था। पुलिस इस गिरोह में शामिल अन्य लोगों की भी तलाश कर रही है। आपको बता दें कि 25 अगस्त की रात अलीगढ़ के लेक्चरर प्रभात को भुता के गांव फैजनगर स्थित मदरसा में बंधक बनाकर धर्मांतरण की प्रक्रिया चल रही थी। इसी दौरान प्रभात की मां अखिलेश कुमारी को इसकी जानकारी हो गई और उन्होंने पुलिस से शिकायत कर दी। पुलिस ने उनकी शिकायत पर कार्रवाई करते हुए भुता के गांव फैजनगर के मदरसा संचालक एवं गिरोह के सरगना अब्दुल मजीद, सुभाषनगर के गांव करेली निवासी टेलर सलमान, भोजीपुरा के गांव सैदपुर चुन्नीलाल का हेयर ड्रेसर फहीम और करेली निवासी मोहम्मद आरिफ को गिरफ्तार किया था। रहपुरा चौधरी निवासी महमूद बेग नाम के सदस्य को बाद मे गिरफ्तार कर जेल भेजा गया। पुलिस की जांच में सामने आया कि यह गिरोह करीब दस साल से धर्मांतरण करा रहा है। करेली के परिवार समेत कई लोगों का धर्मांतरण करा चुका है। जांच पूरी होने के बाद गिरोह के पांचों सदस्यों के खिलाफ भुता पुलिस ने चार्जशीट लगा दी है। जिसे कोर्ट भेजने की तैयारी है।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *