धनतेरस पर बर्तन मार्केट में आई रौनक, स्टील और तांबा के बर्तनों की हो रही खूब बिक्री

बरेली। शहर मे शॉपिंग करने वालों की भीड़, ग्राहक को देखकर दुकानदार और शोरूम मालिक के खिले चेहरों को देखकर लगता है नजदीक आ गई है। शहर की अलग-अलग एरिया में शॉपिंग करने वालों की खूब भीड़ दिखी। शॉपिंग करने वाले और दुकानदारों से बात भी की तो पता चला कि अब प्लास्टिक बर्तनों की जगह स्टील की बर्तन और तांबा आदि के बर्तनों की भी खूब बिक्री हो रही है। इस साल विशेष रूप से तांबे और स्टील के बर्तनों की मांग बढ़ी है। इसका एक कारण ये भी है कि तांबे के बर्तनों में भोजन करना और पानी पीना स्वास्थ्य वर्धक माना जाता है। हांलाकि ये तांबे के बर्तन प्लास्टिक और स्टील के बर्तनों की तुलना में ज्यादा मंहगे होते हैं। लेकिन इसके बावजूद लोग स्वास्थ्य को ध्यान में रखकर तांबे के बर्तन ज्यादा खरीद रहे है। धातु के बर्तन ज्यादा टिकाऊ होते हैं इसकी वजह से भी इनकी ज्यादा मांग रहती है। तांबे के साथ-साथ मार्केट में स्टील के बर्तनों की मांग भी ज्यादा है। स्टील के बर्तन मॉर्डन और स्टाइलिश होने के कारण लोगों को अपनी ओर आकर्षित कर रहे हैं। इसके अलावा धातुओं के बर्तनों में भोजन करना का धार्मिक महत्व भी है। इसके कारण लोग इन्हें अपने घरों में लाना ज्यादा पसंद कर रहे है। धनतेरस की तैयारियों को लेकर मार्केट में कस्टमर्स की डिमांड को देखते हुए तांबे और स्टील के बर्तनों की सभी बैरायटी उपलब्ध हैं। इसमें कंपलीट डिनर सैट से लेकर अलग-अलग टाइप के सभी बर्तन कस्टमर्स की पहली पसंद बने हुए है। इन बर्तनों में चम्मच, कटोरी और गिलास और थाली से लेकर कुकर, कड़ाई और किचन कंटेनर तक स्टील और तांबे के बर्तन शॉप्स पर सज चुके है। मार्केट में शॉपिंग के लिए आने वाले कस्टमर्स को स्टील के बर्तनों में कॉपर कोटेड डोंगा भी खूब पसंद आ रहे हैं। इसमें भी डोंगा के सेट तीन और पांच के उपलब्ध है।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *