दो से 30 अप्रैल तक चलेगा संचारी रोग नियंत्रण अभियान, सहयोग देकर बनाए सफल

बरेली। गुरुवार को मुख्य विकास अधिकारी चंद्र मोहन गर्ग की अध्यक्षता में विशेष संचारी रोग नियंत्रण दस्तक अभियान-2022 के सम्बन्ध मे विकास भवन सभागार में बैठक का आयोजन किया। बताया गया कि दो से 30 अप्रैल तक चलेगा। सीडीओ ने बताया कि अभियान के अंतर्गत शहरी क्षेत्र व ग्रामीण क्षेत्र में जलभराव न हो, नाली व तालाबों की साफ-सफाई तथा स्वच्छता में प्रयुक्त गाड़ियों में वीडियो क्लिप दिखाकर, पंफलेट बंटवाकर जागरूकता अभियान चलाया जाएगा। उन्होंने कहा कि सभी सम्बंधित विभाग अपना पूर्ण सहयोग करें तथा संचारी रोग नियंत्रण अभियान एवं दस्तक अभियान सफल हो सके। मुख्य विकास अधिकारी चन्द्र मोहन गर्ग ने नगर क्षेत्र मे नगर स्वास्थ्य अधिकारी को निर्देश दिए कि वार्ड वार रोस्टर बनाकर फांगिग व लार्वा नाशक एवं नाले व नालियों की साफ सफाई कराई जाए। उन्होंने निर्देश दिए कि जहां टीम निरीक्षण करने जाए। उनके पास स्वास्थ्य से सम्बंधित उपकरण मौजूद रहे। उन्होंने जिला पंचायत राज विभाग को निर्देश दिए ग्राम स्तर पर रोस्टर बनाकर साफ-सफाई, झाड़ियों का कटान, जल निकासी आदि कार्य कराएं और लार्वा नाशक दवा का छिड़काव तथा फांगिग कराएं। बैठक मे मुख्य चिकित्साधिकारी बलवीर सिंह, प्रभारी चिकित्साधिकारी, मुख्य पशु चिकित्साधिकारी सहित अन्य सम्बंधित अधिकारी उपस्थित रहे।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *