बरेली। ऑल इंडिया रियल फॉर कल्चरल, एजुकेशनल, वेलफेयर सोसायटी, माँ गंगा बचाओ वेलफेयर सोसायटी, महिला कल्याण समिति, भैरव सेवा संघ के संयुक्त तत्वाधान में दो दिवसीय दशम द ग्रेट गणपति महोत्सव 2025 के आयोजन के दूसरे दिन शिवाजी पार्क, जनकपुरी, राजेन्द्र नगर, बरेली पर संस्थापक / राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. रजनीश सक्सेना के नेतृत्व में प्रथम सत्र के मुख्य अतिथि वरिष्ठ भाजपा नेता गुलशन आनन्द, कार्यक्रम अध्यक्ष बिथरी चैनपुर के विधायक डॉ. राघवेन्द्र शर्मा, विशिष्ठ अतिथि डॉ पवन सक्सेना, डॉ शरद अग्रवाल, सौरभ कुमार अग्रवाल, पार्षद सतीश कातिब मम्मा, पवन कुमार अरोरा, रो.सुनील शर्मा, विवेक सक्सेना, रवि अग्रवाल, सौरभ मेहरोत्रा, सुरेन्द्र रस्तोगी आदि ने भगवान गणपति जी की पूजा अर्चना की और हवन पूजन में सहभागिता की। पूजन आचार्य गोपाल कृष्ण ठाकुर जी महाराज के करकमलों से संपन्न हुआ। कार्यक्रम संयोजन राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अंकुर सक्सेना का रहा।
इस अवसर पर सभी गणमान्य अतिथियों ने आयोजक मंडल के प्रयासों की सराहना करते हुए इसका श्रेय डॉ.रजनीश सक्सेना को देते हुए संगठन के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। अतिथियों का स्वागत राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अंकुर सक्सेना, सी ए विनीश अरोरा, जीतेश राज नक्श, मनीष रस्तोगी, विशेष कुमार, अखिलेश शर्मा, सचिन श्याम भारतीय, आकाश पुष्कर, मनोज भारती, अभिषेक सक्सेना, डिंपल मेदिरत्ता, पूनम सक्सेना,अजय बत्रा, आरव सक्सेना अंशु, संजू रस्तोगी, सौरभ सक्सेना, संजीव सक्सेना, ऋषि रंजन सिंह, हरजीत कौर, रवि सक्सेना, चेतन पुरी, आशीष प्रधान, तरुण सूरी, धीरज कुमार आदि ने किया। गणमान्य अतिथियों को द ग्रेट बरेलियंस एवम गंगा रक्षा शिरोमणि सम्मान से सम्मानित किया गया। यजमान के रूप में हरिओम सिंह एवम प्रगति गंगवार रहे। आरती के बाद प्रसाद वितरण किया गया। संचालन सचिन श्याम भारतीय एवम रवि सक्सेना का रहा।
द्वितीय सत्र में भगवान गणपति जी की प्रतिमा विसर्जन यात्रा जनकपुरी शिवाजी पार्क से प्रारंभ होकर ढोल नगाड़े की धुन पर नाचते गाते हुए जनकपुरी की तंग गलियों से होकर छत्रपति शिवाजी चौक से होते हुए डी डी पुरम चौराहे, ईट पंजाया चौराहा होते हुए, कैंट आदि जगहों से होते हुए रामगंगा पहुंची जहां विधिविधान से भगवान गणपति जी का पूजन अर्चना कर महाआरती के उपरांत उनकी मिट्टी की प्रतिमा का विधिवत विसर्जन किया गया और रास्ते भर प्रसाद वितरण किया गया।इससे पूर्व यात्रा का जगह जगह भव्य स्वागत एवम सत्कार किया गया। सभी ने भगवान गणपति जी एवम मां गंगा का आशीर्वाद प्राप्त किया। बप्पा की प्रतिमा के विसर्जन के अवसर पर समस्त श्रद्धालुओं की आखें नम हो गईं। अगले बरस तू जल्दी आ की प्रार्थना के साथ दो दिवसीय द ग्रेट गणपति महोत्सव सम्पन्न हुआ। अंत में आभार संरक्षक सी एल शर्मा एवम अनुपम कपूर ने व्यक्त किया।