*अन्य तस्करों ने शोरूमो से किया सामान शिफ्ट
बरेली/फतेहगंज पश्चिमी। स्मैक तस्करों की संपत्ति को मटियामेट करने का अभियान दो दिन बाद शनिवार को शुरू हुआ। नशे से दूसरों का घर बर्बाद करने वाले तस्करों की अवैध कमाई की इमारत मिट्टी में मिलाने का अभियान शनिवार को शुरू हो गया। फतेहगंज पश्चिमी में बीडीए की टीम ने कुख्यात स्मैक तस्कर दंपती उस्मान और रेहाना बेेगम के हाईवे स्थित दूसरे मार्केट को ढहाने के लिए दो दिन बाद मिली पोकलैंड मशीन से करीब चार बजे अभियान शुरू हुआ और सात बजे तक दोस्त ध्वस्त कर दिया गया। बचा पिछला हिस्से को ढहाने कार्य जारी रहा। शोरूम का निर्माण नक्शा पास कराए बिना अवैध रूप से बनाए गए थे। इसी बीच पोकलैंड मशीन खराब हुई। इससे कुछ देर के लिए अभियान बाधित भी हुआ। बीते दो दशक से अधिक समय से उस्मान तस्करी के काम में लिप्त है। एक-एक कर उसने पूरे कुनबे को तस्करी के काम में उतारा। इसके बाद पत्नी रेहाना, बेटा फैजान उर्फ राजाबाबू व अयान भी स्मैक तस्करी करने लगा। उस्मान पर 17 मुकदमे दर्ज हैं। पत्नी व दोनों बेटों पर भी एक के बाद एक मुकदमे दर्ज हुए। वर्तमान में पूरा कूनबा जमानत पर बाहर हैं। बीतों दिनों तस्कर का बेटा फैजान को किला पुलिस ने आधा किलाे स्मैक के साथ गिरफ्तार कर जेल भेजा था। वह भी बाहर है। बीते दिनों से पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई से तस्कर का पूरा कुनबा अंडरग्राउंड है। सभी के फोन बंद हैं। इसके अलावा कस्बे में हो रही स्मैक तस्करों की संपत्तियों पर तोड़फोड़ से अन्य तस्करों हड़कंप मच गया है। स्मैक की काली कमाई से बनाए गए बड़े बड़े शोरूम में से सामान को निकाल कर अन्य जगह शिफ्ट कर रहे है। जिससे कम से कम सामान तो बचा रहेगा। थाना प्रभारी सुरेंद्र पचौरी ने बताया कि स्मैक तस्करों के खिलाफ उनकी अवैध संपत्ति जोकि बीडीए से एप्रूव्ड नहीं है। उनके खिलाफ तोड़ फोड़ कार्यवाही का सिलसिला चल रहा है। बरेली विकास प्राधिकरण की टीम ने माफियाओं के आशियानों पर एक्शन अभियान शुरूकर दिया है। बीडीए ने बिना नक्शा पास कराए बनाए गए आलीशान भवनों की कुंडली बना ली है। इस लिस्ट में ऐसे स्मैक तस्कर के के दर्जनों भवन है जो बिना नक्शा पास करके बनाए गए हैं। फतेहगंज पश्चिमी में दो स्मैक तस्करों के भवनों पर प्राधिकरण कार्रवाई कर चुका है।।
बरेली से कपिल यादव