बरेली। मिशन शक्ति 4.0 के अंतर्गत दो जून यानि आज हक की बात जिलाधिकारी के साथ कार्यक्रम होगा। कार्यक्रम में महिलाएं अपनी समस्याओं को लेकर डीएम शिवाकांत द्विवेदी से सीधा संवाद करेंगी। महिलाओं को उनके अधिकार व कर्तव्य की जानकारी दी जाएगी। शासन ने महिला सशक्तिकरण के लिए कई कार्यक्रम चला रखे है। कार्यक्रम मे यौन हिंसा, लैंगिक असमानता, घरेलू हिंसा, भ्रूण हत्या, कार्य स्थल पर महिलाओं के साथ लैंगिक हिंसा, दहेज हिंसा आदि महिलाओं से संवाद किया जाएगा। पीड़ित महिलाएं अपनी शिकायत प्रार्थना पत्र के साथ समय से उपस्थित होकर अपनी समस्याओं का निस्तारण करा सकती है। जिला प्रोबेशन अधिकारी नीता अहिरवार ने सभी महिलाओं से अपील की है कि वह अपने हक की बात को जिलाधिकारी के समक्ष प्रस्तुत करे। जिससे उनकी एवं समाज में अन्य महिलाओं की समस्याओं का भी आप समाधान करा सकते है। जो भी महिलाएं हक के बात जिलाधिकारी के साथ’ कार्यक्रम में प्रतिभाग करना चाहती हैं वह 10ः30 बजे कलेक्ट्रेट सभागार मे उपस्थित होकर कार्यक्रम में शामिल हो सकती है।।
बरेली से कपिल यादव