सिरौली, बरेली। जनपद के थाना सिरौली क्षेत्र मे बीती रात चोरों ने कई दुकानों और खोखों को निशाना बनाया। संग्रामपुर और हरदासपुर गांवों में हुई इन वारदातों मे चोर हजारों रुपये की नकदी लेकर फरार हो गए। पुलिस मामले की जांच कर रही है। शुक्रवार की रात संग्रामपुर बाजार मे बनी मार्केट मे छह दुकानों के ताले तोड़े गए। इनमे उदयपाल वर्मा की कीटनाशक और मिर्च की दुकान से 20,000 रुपये चोरी हुए। इसके अतिरिक्त, किशोरी पुत्र देशराज की दुकान से 5,000 रुपये, प्रेमपाल की दुकान से 7,000 रुपये और रहीस उद्दीन की दुकान से 25,000 रुपये की नकदी चुराई गई। दुकानदारों को सुबह घटना का पता चला। जिसके बाद छानबीन की गई लेकिन चोरों का कोई सुराग नही मिला। हरदासपुर में चोरों ने छह खोखों, एक दुकान और राजकुमार रस्तोगी के मकान को निशाना बनाया। यहां से भी सिर्फ नकदी चोरी होने की बात सामने आई है। हरदासपुर की एक दुकान पर लगे सीसीटीवी कैमरे में चोरों की फुटेज कैद हुई है। जयप्रकाश पुत्र झाझन लाल के खोखे से 1,700 रुपये गायब हुए। नत्थू लाल, अनिल, मनीष यादव, पप्पू और रवि कुमार के खोखे भी चोरी का शिकार हुए। रम्पुरा भोपतनगर निवासी रतिराम वर्मा की हरदासपुर अड्डे पर स्थित पेस्टिसाइड की दुकान का पिछला गेट तोड़कर चोर अंदर घुसे और हजारों की नकदी ले गए। राजकुमार रस्तोगी के मकान में पीछे से नकाब लगाने की भी कोशिश की गई।।
बरेली से कपिल यादव
