बरेली। जनपद मे एक महिला ने हनीट्रैप में फंसाकर युवक से नजदीकी बढ़ाई। उसने युवक के साथ संबंध बनाए और फिर दुष्कर्म के मामले मे फंसाने की धमकी देकर 10 लाख रुपये वसूल लिए। बाद मे मुकदमे मे फंसाने की धमकी देकर 12 लाख रुपये और मांगे। पीड़ित युवक ने प्रेमनगर थाना पुलिस से महिला और गिरोह के खिलाफ तहरीर दी। इस पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर महिला को गिरफ्तार कर लिया। थाना प्रेमनगर के इंद्रानगर निवासी युवक ने बताया कि इज्जतनगर के वीरसावरकर नगर निवासी पूजा शर्मा ने हनीट्रैप मे फंसाकर दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज कराने की धमकी देकर उससे दस लाख रुपये ले लिए। इसके बाद पूजा 12 लाख रुपये की डिमांड करने लगी। मनीष की शिकायत पर पूजा समेत तीन लोगों के खिलाफ प्रेमनगर थाने में मामला दर्ज किया गया है। शनिवार को पुलिस ने आरोपी पूजा को गिरफ्तार कर लिया। उसे कोर्ट में पेश किया गया। जहां से उसे जेल भेज दिया गया। पुलिस ने बताया कि महिला के साथियों की तलाश की जा रही है। पूजा के पास से मोबाइल बरामद हुआ है। जिसकी जांच पड़ताल की जा रही है। पुलिस के अनुसार पूछताछ मे पूजा ने बताया कि उसका पति से अलगाव हो गया है। वह दो छोटी बच्चियों के साथ अलग रह रही है। आय का कोई साधन नही है। इसी बीच युवक से उसकी मुलाकात हो गई। जब मनीष से उसने नजदीकी बढ़ाई तो खर्चा मिलने लगा। कई जगह बाहर घूमने भी गई। मौज मस्ती करने के बाद पूजा ने दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज कराने की धमकी देकर उससे दस लाख रुपये ले लिए। दस लाख रुपये लेने के लिए पूजा ने मनीष के खिलाफ फर्जी शिकायत भी की थी। जब लाखों रुपये मिले तो पूजा को लालच आ गया। इसके बाद पूजा ने बारह लाख रुपये की डिमांड रख दी। इसके बाद मनीष ने मामला दर्ज करा दिया।।
बरेली से कपिल यादव
