सीबीगंज, बरेली। जनपद के थाना सीबीगंज क्षेत्र मे छेड़छाड़ का विरोध करने पर छात्रा को शोहदे ने ट्रेन के आगे फेंक दिया था। जिसमे अपने दोनों पैर और एक हाथ गंवाने वाली छात्रा के बायी जांघ मे पस पड़ने से एक बार फिर तबीयत बिगड़ गई है। जिसे इलाज के लिए रोहिलखंड मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। आपको बता दें कि 10 अक्तूबर 2023 को थाना सीबीगंज क्षेत्र के एक गांव निवासी छात्रा को गांव के ही शोहदे ने छेड़छाड़ का विरोध करने पर उसे ट्रेन के धक्का दे दिया था। इससे उसके दोनों पैर व एक हाथ कट गया था। उस दिन छात्रा का जन्मदिन था। उसने सहेली के घर पर केक काटा। इसके बाद अपने घर लौट रही थी। रास्ते मे उसके साथ दिल दहला देने वाली वारदात हो गई थी। इस मामले मे आरोपी युवक और उसका पिता जेल मे बंद है। पीड़ित छात्रा का कई दिनों तक वेंटिलेटर पर उपचार चला था। सेप्टिक फैलने से जांघ के पास से चिकित्सकों को उसके दोनों पैरों को काटना पड़ा था। कई दिनों बाद उसकी उसकी हालत मे सुधार हुआ। तब उसे अस्पताल से डिस्चार्ज किया गया। बीते दिनों ही उसने हेल्पर की मदद से इंटरमीडिएट की परीक्षा दी थी लेकिन अब उसके जांघ के पास फिर से पस पड़ने से हालत बिगड़ गई है। फिलहाल उसका उपचार कराया जा रहा है।।
बरेली से कपिल यादव
