उत्तराखंड/देहरादून- आज प्रदेश भाजपा कार्यालय देहरादून पहुंचने पर राष्ट्रीय अध्यक्ष विजया जी का महिलामोर्चा उतराखंड की ओर से भव्य स्वागत किया गया। आगामी लोकसभा चुनाव को देखते हुएप्रदेश महिला मोर्चा की प्रदेश,व जिला कार्यकारिणी तथा मंडल अध्यक्ष व महामंत्रियों को संबोधित करते हुए प्रत्येक बुथ तक जाकर महिलाओं को जोडने का निर्देश दिया गया। जिन बुथों पर अभी तक अध्यक्षों व महामंत्री का चयन नही हुआ वहां निर्धारित समय में लक्ष्य पूरा करने को कहा गया तथा केंद्र सरकार की योजनाओं का लाभ अधिक से अधिक महिलाओं तक पहुंचाने का आह्वान किया गया।
इस दौरान प्रदेश अध्यक्ष महिला मोर्चा नीलम सहगल प्रदेश कार्यकारिणी की पूरी टीम तथा सभी जिला अध्यक्ष महिला मोर्चा अपनी पूरी टीम सहित उपस्थित रहे।
– हरिद्वार से तसलीम अहमद