देश-प्रदेश मे योगियों की सरकार है, ढोंगियों की नही- धर्मपाल सिंह

बरेली। गुरुवार को प्रदेश सरकार के आठ वर्ष पूरा होने पर जीआईसी ऑडिटोरियम मे तीन दिन चल रहे समारोह का समापन हुआ। समापन समारोह में पशुधन एवं दुग्ध विकास मंत्री धर्मपाल सिंह ने सरकार की उपलब्धियां गिनाई। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार ने बीते आठ वर्षों में कई नए कीर्तिमान स्थापित किए हैं, जो प्रदेश को विकास की नई ऊंचाइयों तक ले जा रहे है। धर्मपाल सिंह ने कहा कि देश और प्रदेश मे योगियों की सरकार है ढोंगियों की नही है। प्रधानमंत्री मोदी कर्मयोगी है जबकि मुख्यमंत्री योगी जन्मयोगी है। देश और प्रदेश के विकास के लिए रात दिन परिश्रम किया जा रहा है। 2017 से पहले कानून से सिसकता था। अपराधी पुलिस पर गोलियां चलाते थे। अपहरण, जमीनों पर कब्जे प्रमुख कारोबार के रूप मे पनप रहे थे। माफिया अतीक अहमद जैसे लोगों के मुकदमों की सुनवाई करने से जज और वकील भी डरते थे। अब हालात बदल गए हैं। प्रदेश बीमारू राज्य से उबरकर ग्रोथ इंजन बन गया है। उद्योगों के विकास के लिए सड़क, सुरक्षा, बिजली भरपूर मुहैया कराई जा रही है। उद्यमी उत्तर प्रदेश में बढ़ चढ़कर निवेश कर रहे हैं। भ्रष्टाचार के खिलाफ जीरो टॉलरेंस नीति को अपनाया गया है। हाल ही में एक आईएएस अफसर पर कार्रवाई इसका सबसे बड़ा उदाहरण है। पशुधन मंत्री ने ऑडिटोरियम के मंच से योजनाओं के लाभार्थियों को प्रमाण पत्र और सांकेतिक चेक भी वितरित किए। प्रदेश मे सर्वाधिक जीएसटी देने वाली कंपनियों को सम्मानित किया गया, जिनमें वृंदावन बेवरेज प्रा. लि. (दीपक), लक्ष्मी एग्रो इंडिया प्रा. लि. (अरुण), कोरल मोटर्स प्रा. लि. (अजय) शामिल रहे। इसके अलावा विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट योगदान देने वाले एसआरएमएस के आदित्य मूर्ति, फ्यूचर यूनिवर्सिटी के मुकेश कुमार गुप्ता, भावेश अग्रवाल, आशुतोष सिन्हा को सम्मान पत्र भी प्रदान किए गए। इस दौरान आंवला जिलाध्यक्ष आदेश प्रताप सिंह, महानगर अध्यक्ष अधीर सक्सेना, मेयर डॉ. उमेश गौतम, मीरगंज विधायक डॉ डीसी वर्मा, डीएम रविंद्र कुमार, सीडीओ जग प्रवेश और एसएसपी अनुराग आर्य मौजूद रहे।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *