राजस्थान/बाड़मेर- भाडखा मुख्यालय स्थित जैसलमेर रोड़ पर भाजपा भाडखा मंडल ने मंगलवार को हर घर तिरंगा अभियान और विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस को लेकर बैठक एवं कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसमे कार्यक्रम मुख्य अतिथि जिला अध्यक्ष अनन्त राम बिश्नोई,विशिष्ट अतिथि नेता दीपक कडवासरा, जिला महामंत्री अधिवक्ता देवी लाल कुमावत,जिला उपाध्यक्ष रमेशसिंह इन्दा,पूर्व मण्डल अध्यक्ष दाऊलाल कुमावत व मण्डल अध्यक्ष प्रेम कुमावत की अध्यक्षता में कार्यक्रम आयोजित हुआ।
जिला अध्यक्ष अनन्तराम विशनोई ने बताया कि देश की एकता एवं अखंडता के लिए तिरंगा आन बान शान है हर घर तिरंगा अभियान को जन-जन तक पहुंचाने तथा आजादी के अमृत महोत्सव पर हर घर व प्रत्येक प्रतिष्ठान पर तिरंगा फहराने का संकल्प लें इससे जन भागीदारी एवं जन आंदोलन के रूप में हर्षोल्लास के साथ मनाएं।ईसके बाद मुख्य बाजार सहित विभिन्न सड़क मार्गों पर तिरंगा रैली निकाली गई।
इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी मंडल भाडखा महामंत्री नैनाराम पाबड़ा,भाडखा मण्डल आईटी संयोजक पुनमाराम बोरावट,मदनलाल कुमावत भाडखा,नगराज गोदारा,गिरधर सिंह परिहार,अशोक सुथार सहित मंडल के सभी पदाधिकारी मोर्चा के अध्यक्ष शक्ति केंद्र संयोजक बूथ अध्यक्ष पंचायत समिति सदस्य भाजपा के सभी वरिष्ठ कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
इसी के तहत मंगलवार को भाजपा ग्रामीण मंडल बाड़मेर द्वारा तिरंगा यात्रा के तहत कार्यशाला आयोजित कर तिरंगा यात्रा निकाली गई। ग्रामीण मंडल के ग्राम पंचायत हाथीतला से वैदिक सन्यासी आश्रम तक तिरंगा यात्रा का आयोजन हुआ। भाजपा ग्रामीण मंडल अध्यक्ष दमाराम लेगा ने बताया कि तिरंगा यात्रा के कार्यक्रम को भाजपा जिला अध्यक्ष अनंतराम बिश्नोई,जिला उपाध्यक्ष रमेश शर्मा,जिला उपाध्यक्ष रमेशसिंह इन्दा,पूर्व जिला महामंत्री रणवीरसिंह भादू,भाजपा नेता दीपक कड़वासरा,जिला मंत्री ईश्वर नवल व कार्यक्रम के मंडल संयोजक डालूराम भूकर ने झंडी दिखा कर रवाना किया।यात्रा में तिलोक मयला, महेंद्र बेनीवाल मंडल महामंत्री, विजय चौधरी मंडल महामंत्री ल,चंपालाल मंडल उपाध्यक्ष,लूणाराम सारण, तेजाराम सुथार,विशनाराम जाखड़,मूलाराम लेगा सहित मंडल पदाधिकारी और भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
– राजस्थान से राजूचारण