झांसी। पिछले महीनों जनपद के ककरबई थाना क्षेत्र में स्थित बालू घाट पर हुई हत्या और डकैतीकांड का फरार चल रहा एक आरोपी पुलिस गिरफ्त में पहुंच गया। जबकि कई आरोपी इससे पहले जेल भेजे जा चुके हैं। पुलिस ने पकड़े गये बदमाश के खिलाफ सम्बधित धाराओं में मामला दर्ज कर कार्रवाही की है।
बताते चलें कि 30 मार्च 2018 को झांसी जनपद के ककरबई थानान्तर्गत देवरी घाट पर बदमाशों ने हत्याकर डकैती की वारदात को किया था। जिसका मामला दर्ज करते हुए कई आरोपियों को पुलिस ने पकड़कर जेल भेज दिया था। जबकि अन्य आरोपी फरार चल रहे थे। जिन्हें पुलिस लगातार पकड़कर जेल भेज रही हैं। इसी क्रम में ककरबई थाना पुलिस ने फरार चल रहे एक आरोपी को धसान नदी किनारे से पकड़ लिया। पकड़े गये आरोपी को थाने लाया गया। जहां उसने पूछतांछ में अपना नाम राजकुमार निवासी सदर थाना राठ हमीरपुर बताया। पुलिस ने पकड़े गये आरोपी को थाने लाया गया। जहां उसके खिलाफ सम्बधित धाराओं में मामला दर्ज कर कार्रवाही की।
-उदय नारायण, झांसी
