देवरनियां, बरेली। बुधवार को कोतवाली देवरनियां के सामने बाइक से डयूटी के लिए जा रहे गैस एजेन्सी के सेल्समैन की मौत हो गयी। वह खून से लथपथ था। परिवार वाले हत्या की आशंका जता रहे है,जबकि पुलिस चायनीज मांझे से मौत होना बता रही है। फोरेंसिक टीम ने भी मौका मुआयना किया। थाना देवरनियां क्षेत्र के गांव इटौआ निवासी ब्रजनन्दन का तीस वर्षीय पुत्र खेमेन्द्र गंगवार देवरनियां की गौरव सेनानी इण्डेन गैस एजेन्सी पर सेल्समैन का काम करता था। रोज की तरह वह बुधवार को अपने घर से बाइक से डयूटी के लिए जाने को निकला। आपको बता दे कि सुबह नौ बजे के करीब थाने के सामने वह गिर कर वही ढेर हो गया। आसपास के लोग व पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने एम्बुलेस से एसआरएमएस अस्पताल पहुंचाया गया। जहां उसकी मौत हो गयी। सूचना पर उसके परिजन व रिश्तेदार भी पहुंच गये। मृतक खेमेन्द्र गंगवार की गर्दन खून से लथपथ थी। पुलिस ने लिखापढी के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बताते हैं कि देवरनियां से डेढ किमी दूर गांव बिचपुरी के पास खाई मे खून पडा मिला है। म्रतक के मामा गौंटिया बिजौरिया (नवाबगंज) निवासी केदार सिंह का आरोप है कि खेमेन्द्र की हत्या की गयी। उनका कहना है कि बिचपुरी के पास कुछ लोगों से उसका झगडा हुआ था। उनका कहना है कि हत्या की तहरीर देगे। वही इंस्पेक्टर देवरनियां राकेश कुमार सिंह का कहना है कि चायनीज मांझे से मौत हुई है। गैस एजेन्सी स्वामी रवि गुप्ता भी हत्या होना बता रहे है। हालांकि पुलिस इससे इंकार कर रही है। म्रतक अपने घर का इकलौता था। घर मे उसकी मां गोमती देवी, पत्नी शशि देवी व दो बेटी दिव्या एक वर्ष व दिशा तीन वर्ष हैं। जिनका रो रो कर बुरा हाल है।।
बरेली से कपिल यादव