दुष्कर्म के वांछित दो आरोपी गिरफ्तार, अभी भी एक की तलाश जारी

बरेली/फतेहगंज पश्चिमी। थाना क्षेत्र मे दुष्कर्म के दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। इसका एक आरोपी अभी भी फरार है। आरोपियों को धनेटा चौराहे से पुलिस ने दबोचा है। आरोपियों की पहचान राजेश और रवि के रूप मे हुई है।चौकी प्रभारी ललित कुमार ने बताया कि सुबह मुखबिर से सूचना पर पुलिस धनेटा फाटक पहुंची। चौराहे की घेराबंदी की गई। इसके बाद राजेश व रवि को गिरफ्तार कर लिया गया। दोनों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जा रही है। जबकि दुष्कर्म का तीसरा आरोपी भगवान दास अभी भी फरार है। उसकी तलाश की जा रही है। मामला दस माह पुराना है। एक विधवा महिला निवासी कस्बा फतेहगंज पश्चिमी ने तहरीर दी थी। कहा था कि शाही रोड पर एक मिठाई फैक्ट्री में खाना बनाने का काम करती है। बीती 14 अक्टूबर को जब वह खाना बना रही थी। तभी फैक्ट्री मालिक राजेश कुमार अपने दो अन्य साथियों के साथ आया और बदसलूकी करने लगा। विरोध करने पर दो अन्य लोगों ने उसके हाथ पैर पकड़ लिए। मुंह में कपड़ा ठूसकर राजेश ने उसके साथ दुष्कर्म किया। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने राजेश कुमार और दो अज्ञात लोगों के खिलाफ दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज किया था। पिछले हफ्ते महिला ने एसएसपी से शिकायत की थी। एसएसपी की आदेश पर पुलिस ने कार्रवाई की।पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। वही एक आरोपी अभी भी फरार है।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *