बिहार:(हजीपुर) वैशाली जिले के उफरौल (बिददुपुर) दुर्गा पूजा समिति की शिव मंदिर में एक आमसभा की बैठक हरेश कुमार सिंह की अध्यक्षता में आयोजित की गई ।आम सभा की बैठक में ऐतिहासिक , पौराणिक आस्था स्थल शिव मंदिर उफरौल के प्रांगण में आयोजित होने वाली दुर्गा पूजा प्रत्येक वर्ष की भांती ईस वर्ष भी भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ आयोजित करने का निर्णय आम सभा में सामूहिक रूप से लिया गया, एवं दुर्गा पूजा समिति का पुनर्गठन किया गया । जिसमें सर्वसम्मति से भाजपा वैशाली जिला अध्यक्ष क्रीड़ा मंच हरेश कुमार सिंह को अध्यक्ष ,उपाध्यक्ष के लिए लालबाबू राय , सुनील सिंह ,संदीप कुमार ,दीपक कुमार ,सचिव के पद पर मृत्युंजय सिंह ( अमीन), सुरक्षा समिति प्रमुख समरजीत सिंह सुरक्षा समिति उप प्रमुख अवध किशोर सिंह विशेषाधिकार समिति प्रमुख लालबहादुर सिंह ,रामप्रवेश सिंह पूर्व उप प्रमुख बिदुपुर ,उमेश सिंह ,सच्चितानन्द सिंह अवकाश प्राप्त जिला सांख्यिकी पदाधिकारी ,छबिला सिंह सहायक कार्यकारिणी सदस्य रघुवंश सिंह ,धर्मशीला देवी मुखिया ,निर्मला देवी सरपंच ,प्रभु सिंह वार्ड सदस्य ,प्रभात पासवान वार्ड सदस्य ,हरिनारायण सिंह ,बैधनाथ दास ,दीपनारायण दास ,राजगीर पासवान ,सुरेश पासवान जवाहर सिंह सहित अन्य लोगों का चुनाव आम सभा की बैठक में किया गया ।दुर्गा पूजा समिति के अध्यक्ष हरेश कुमार सिंह का लगातार अाठवां कार्यकाल है एवं ग्रामीणों के सहयोग से आयोजित दुर्गा पूजा मे दूर दूर के श्रद्धालु अपनी मनोकामना पूर्ण होने पर हजारों की संख्या मे प्रतिवर्ष आस्था स्थल तक आकर मां दुर्गा का आशीर्वाद प्राप्त करते हैं ।
-नसीम रब्बानी पटना बिहार