दुग्ध समितियों का एक महीने के अंदर होगा भुगतान- धर्मपाल सिंह

बरेली। शनिवार को पशुधन एवं दुग्ध विकास मंत्री धर्मपाल सिंह ने पराग डेयरी कैंपस मे दुग्ध उत्पादक सहकारी समितियों के पदाधिकारियों के साथ संवाद किया। समिति की दिक्कतों के बारे में जानकारी ली। मंत्री ने दुग्ध समितियों को एक महीने के अंदर भुगतान कराने का भरोसा दिया। धर्मपाल सिंह ने समिति के अध्यक्ष-सचिव और सदस्यों के साथ संवाद किया। समिति के पदाधिकारियों ने भुगतान में आने वाली दिक्कतों के बारे में जानकारी दी। मंत्री ने दूध का भुगतान एक माह के अन्दर के कराने का भरोसा दिया। धर्मपाल सिंह ने देसी गायों से अच्छी नस्ल की बछिया पैदा करने के लिए सीमन तैयार किया गया है। अच्छी नस्ल की गाय एवं मुर्रा भैंसों को पालने पर जोर दिया जा रहा है। पशुपालकों को बढ़ चढ़कर सरकार की योजनाओं को लाभ लेना चाहिए। पराग में 10 लाख लीटर प्रतिदिन क्षमता का ऑटोमेटिक प्लांट स्थापित किया है। प्लांट में अलग-अलग उत्पाद तैयार किए जा रहे हैं। दुग्ध समितियों के निबन्धन प्रमाण पत्र एवं राष्ट्रीय डेयरी विकास परियोजना के तहत 75 लाभार्थियों को मैनुअल एवं पावर चाफकटर बांटे गए। इस मौके पर अपर निदेशक संगीता तिवारी, सीवीओ मेघ श्याम, पराग के जीएम मनीष सिंह, पंकज शिरसिया और दुर्गेश कुमारी आदि प्रमुख रूप से मौजूद रहे।
फैक्ट्री से निकाले गए कर्मचारियों गेट के अन्दर नही दी एंट्री
पराग फैक्ट्री के कर्मचारी रहे आनंद प्रकाश, रामअवध करन सिंह, रामपाल ने बताया कि वह फैक्ट्री मे स्थाई कर्मचारी है। फैक्ट्री किन्ही कारणों से 11 फरवरी 2010 को लॉगआउट कर दी गई थी और फिर से 12 फरवरी 2013 को चालू कर दी गई थी। उस वक्त 108 कर्मचारी कार्यरत थे। कई कर्मचारियों को दोबारा डयूटी पर लगा लिया गया था लेकिन कई कर्मचारियों को अभी तक नही लगाया जा सका है। जिससे परिवार में आर्थिक तंगी बनी हुई है। दोबारा डयूटी पर लिए जाने की मांग को लेकर मंत्री से मिलने की कोशिश करने लगे आरोप है कि फैक्ट्री केजीएम ने उनको फैक्ट्री के अन्दर न आने के आदेश कर दिए। जिस कारण उनको गेट के अन्दर एंट्री नही दी जा सकी। कर्मचारियों ने विरोध जताया है।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *