बरेली। बरेली बार एसोसिएशन के द्विवार्षिक चुनाव मे सचिव पद पर मंगलबार की देर रात रुकी मतगणना बुधवार दोपहर शुरू हुई। जिसमें दीपक पाण्डेय ने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी गौरव सिंह राठौर को 24 बोट से हराकर सचिव पद पर एक बार फिर जीत दर्ज की। उपचुनाव मे भी दीपक ने गौरव को 20 मतों से शिकस्त दी थी। दीपक को 1140 व गौरव को 1116 मत प्राप्त हुए। वही शंकर सक्सेना को 96 व बीरेंद्र गुप्ता को 47 मत प्राप्त हुए। सचिव पद पर चार प्रत्याशी चुनाव मैदान मे थे। मुख्य चुनाव अधिकारी राजीव जयपति ने बुधवार सुबह 11.30 वजे भारी पुलिस बल की मौजूदगी मे स्ट्रांग रूम की सील खुलवाकर मतपेटी को निकलवाया। बार सभागार में प्रत्याशियों व चुनाव मंडल के अतिरिक्त किसी अन्य का प्रवेश प्रतिबंधित कर मतगणना को शुरू करवाया। 7 राउंड की मतगणना मंगलवार को ही पूरी हो चुकी थी। 8वे बूथ की मतपेटी खुलते ही दीपक पाण्डेय ने बढ़त बनाना शुरू कर दी। अंतिम राउंड में उन्होंने गौरव पर 20 बोटों से बढ़त बना ली। दीपक 4 बोटों से 7 राउंड मे पहले ही आगे चल रहे थे। इस प्रकार 24 वोटों से दीपक ने गौरव को हरा दिया। चुनाव मंडल ने दीपक पाण्डेय को विजयी होने का प्रमाण पत्र दिया। इसके साथ ही समर्थकों मे खुशी की लहर दौड़ गयी। दीपक पाण्डेय जिंदाबाद के नारे लगाते हुए समर्थकों ने उन्हें गोद में उठाकर ढोल-नगाड़ों के साथ नाचते-गाते कचहरी परिसर मे विजयी जुलूस निकाला। वही कचहरी मे विजयी प्रत्याशियों के समर्थकों ने बुधवार को सुबह से ही अध्यक्ष मनोज हरित वरिष्ठ उपाध्यक्ष जयपाल सिंह व कोपाध्यक्ष धर्मवीर के गले मे मालाएं पहनाकर पूरी कचहरी मे विजयी जुलूस निकाले। ढोल नगाडे आतिशबाजी, पेपर बम से कचहरी परिसर गूंज उठा। इस दौरान न्यायालय परिसर के कर्मचारी भी सीटों से उठकर विजेताओं का जुलूस देखने लगे।।
बरेली से कपिल यादव
