बरेली। दिसंबर में मौसम ने करवट बदल ली है। दिन भर आसमान में बादल छाए रहते है और हल्की-हल्की हवा चलने से सर्दी भी बढ़ गई है। जिससे लोगों को भी ठंड का एहसास होने लगा। ऐसे मे गर्म कपड़ों का बाजार भी गरमा गया। बाजार मे गर्म कपड़े खरीदने के लिए लोगों की भीड़भाड़ दिखाई देने लगी है। बही शहर में नेपाली और तिब्बती नागरिकों के कपड़ों का बाजार सज गए है। जहां लोगों को खासा भीड़ जुट रही है। दिसंबर माह में तापमान के उतार चढ़ाव के कारण सुबह शाम कोहरे की धुंध छा रही है। लोगों को ठंड का अहसास होने लगा है। सुबह और शाम में शीतलहर के साथ ठंड बढ़ रही है। मौसम का सीधा असर कारोबार, सेहत पर पढ़ सकता है। इसलिए आने वाले दिनों में सर्दी को देखते हुए एतिहात बरतने के लिए गर्म कपड़ों का बाजार सजने लगा है। दोपहर के समय मे जहां गुनगुनी धूप सुहा रही है और शाम ढलते ही लोग घरों में दुबकने लगते है। ठंड के बढ़ने से गर्म कपड़ों का बाजार भी गर्म होने लगा है। शहर के साथ देहात क्षेत्रों में गर्म कपड़ों के बाजार सजने लगे है। मंगलवार की सुबह को ठंड रही लेकिन दोपहर के समय सूर्यदेव के दर्शन होने पर लोगों को राहत मिली। शाम ढलते ही ठंड बढ़ गई। ऐसे में तापमान में गिरावट आ गई है और लोगों को सर्दी का एहसास होने लगा है। जिसके चलते ही शहर के गांधी ग्राउंड रोड, बड़ा बाजार, रेलवे रोड, आदि स्थानों पर मौजूद कपड़ों की दुकानों पर खरीददारों की भीड़ दिखाई दी। सर्दी से बचाव के लिए लोगों ने जर्सी, स्वेटर, जैकेट आदि की खरीदारी की। वहीं रजाई-गद्दे और कंबल के साथ हीटर ब्लोआर की खूब खरीदारी हो रही है। इंटरनेट मीडिया पर जारी मौसम विभाग के अनुसार आगामी दिनों में बरसात होने की संभावना नही है लेकिन बदली छाई रहने के आसार बने रहेंगे। तापमान गिरने से का असर बढ़ने पर लोगों को सचेत रहना होगा।।
बरेली से कपिल यादव