दिव्यांग महिला का मढ़ीनाथ पुल पर बदमाशो ने पर्स लूटा, नही की रिपोर्ट दर्ज

बरेली। सहेली के साथ स्कूटी से जा रही दिव्यांग महिला का बुधवार की देर रात को बाइक सवार बदमाशों ने पर्स लूट लिया। घटना की तहरीर सुभाषनगर थाना पुलिस को दी गई है। हालांकि पुलिस ने मुकदमा दर्ज नहीं किया है। पुलिस ने पीड़िता को जांच करने की बात कहकर टाल दिया है। इससे पहले भी पुलिस कई लूट की घटनाओं को इसी तरह से हज्म कर चुकी है। आपको बता दें कि थाना सुभाषनगर क्षेत्र के मढ़ीनाथ मे अशोक नगर की रहने वाली मंजू सिंह पत्नी उत्तम सिंह पटेल बुधवार को अपनी सहेली की शादी की सालगिरह मे शामिल होने गई थी। रात से वह रात में अपनी दूसरी सहेली नेहा के साथ स्कूटी से लौट रही थी। इसी दौरान बदमाशों ने उनका पर्स लूट लिया। पर्स मे 2200 रुपये, बैंक एटीएम कार्ड और सरकारी कागजात थे। महिला के पति उत्तम सिंह ने बताया कि मढ़ीनाथ पुल पर आए दिन घटनाएं हो रही है। पुलिस पिकेट न होने की वजह से बदमाश चेन और पर्स स्नेचिंग की घटनाओं को अंजाम दे रहे है। बीते 15 दिनों में करीब आधा दर्जन से ज्यादा इस तहर की घटनाएं हो चुकी है। जिसकी पुलिस से शिकायत भी की गई लेकिन पुलिस ने एक भी घटना को दर्ज नहीं किया है। यही वजह है कि लूटेरों को हौंसले बुलंद होते जा रहे हैं और वह बिना किसी खौफ लोगों को लूट रहे है।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *