दिन मे तेज धूप से पारा चढ़ा, रात में बारिश से राहत

बरेली। जनपद मे मौसम बुधवार को बदल गया। सुबह से ही तेज धूप खिलने से पारा चढ़ गया और लोगों को उमस भरी गर्मी का अहसास हुआ। मौसम विभाग ने गुरुवार को बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है। जिले का अधिकतम तापमान 33.9 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। हवा में नमी का स्तर सुबह 75 प्रतिशत और शाम को बढ़कर 88 प्रतिशत तक पहुंच गया। आंचलिक मौसम केंद्र लखनऊ के वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिक डॉ. अतुल कुमार सिंह ने बताया कि गुरुवार को जिले में बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है। इस दिन औसत अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 24 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। 15 और 16 अगस्त को भी हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है। 17 अगस्त को मौसम और ज्यादा सक्रिय हो सकता है। इस दिन मध्यम से भारी बारिश होने का पूर्वानुमान जताया गया है। बारिश के साथ अधिकतम तापमान लुढ़ककर 32 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *