दिनभर छाए रहे बादल, घने कोहरे से दृश्यता हुई शून्य

बरेली। मौसम मे बदलाव के बाद बर्फीली हवा चलने से शुक्रवार को भी मौसम ठंडा रहा। दिनभर बादल छाए रहे। दोपहर में कुछ देर के लिए हल्की धूप निकली लेकिन तपिश न होने से बेअसर रही। वही दिन ढलने के साथ ही सर्दी का प्रकोप बढ़ने लगा और रात होते-होते घना कोहरा छा गया, जिसके चलते दृश्यता शून्य हो गई। मौसम मे तेजी से हुए बदलाव और बर्फीली हवा ने ठंड बढ़ा दी है। गुरुवार रात घना कोहरा छाया रहा और इसका असर शुक्रवार सुबह तक देखने को मिला। इसके चलते दृश्यता भी प्रभावित हुई। शुक्रवार को दिन भर बादल छाए रहे। हालांकि दोपहर में कुछ देर के लिए हल्की धूप निकली लेकिन गलन बरकरार रही। इससे अधिकतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई। शुक्रवार को अधिकतम तापमान 17.1 डिग्री और न्यूनतम तापमान 8.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। मौसम विभाग ने एक-दो दिन में बारिश और उसके बाद तापमान बढ़ने का पूर्वानुमान जताया है। वही कोहरा के कारण शुक्रवार को कई ट्रेनें देरी से पहुंचीं। रेलवे के अनुसार शुक्रवार को अमृतसर गरीबरथ एक्सप्रेस पौन घंटा, अवध आसाम एक्सप्रेस एक घंटा, कानपुर फास्ट 1.05 घंटा, हरिद्वार एक्सप्रेस सवा घंटा विलंब से आई। वंदेभारत एक्सप्रेस भी निर्धारित समय से बरेली नही पहुंची।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *