बरेली। सपा छात्रसभा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवं आंवला विधानसभा क्षेत्र के प्रभारी दिग्विजय सिंह देव ने कहा कि एक बात सभी लोग समझ ले पार्टी ही सर्वोपरि है, इससे बढ़कर कुछ भी नही। पार्टी से सभी का वजूद है। जरूरी है कि सभी लोग मिलकर पार्टी हित मे काम करें। गड़बड़ी और गुटबाजी किसी भी सूरत मे शीर्ष नेतृत्व बर्दाश्त नही करेगा। अगर आपस मे कोई बात है तो मिलकर सुलझा लीजिए। वह सोमवार को मिशन कंपाउंड सिविल लाइंस स्थित पार्टी कार्यालय पर आयोजित मासिक समीक्षा बैठक मे बोल रहे थे। शीर्ष नेतृत्व के निर्देश पर बैठक में पहुंचे दिग्विजय सिंह को संगठन के अंदर गुटबाजी की खबरें मिली। उन्होंने कहा कि 2027 के चुनाव को लेकर पार्टी गंभीर है। अगर संगठन मे ही बिखराव होगा तो इससे पार्टी को ही नुकसान होगा। कहा कि वरिष्ठ नेताओं को भी कार्यकर्ताओं को एक समान सम्मान देना होगा। सभी को साथ लेकर चलेंगे तो पार्टी मजबूत होगी और चुनाव में एकजुटता हमें जीत दिलाने का काम करेगी। अध्यक्षता करते हुए जिलाध्यक्ष शिव चरन कश्यप ने संगठन को मजबूत करने पर जोर दिया। पूर्व विधायक सुल्तान बेग, पूर्व विधायक विजय पाल ने भी विचार रखे। संचालन जिला कोषाध्यक्ष अशोक यादव ने किया। रविन्द्र यादव, मनोहर पटेल, बृजेन्द्र यादव, डॉ. अनीस बेग, डॉ. देवेंद्र यादव, सुरेंद्र सोनकर, चौधरी बृजेंद्र सिंह, नदीम अली, श्यामवीर यादव, स्मिता यादव, संजीव कश्यप, सम्राट अनुज मौर्य, आशु गंगवार, शशि चंद्रा समेत अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।।
बरेली से कपिल यादव