शेरगढ़, बरेली। जिले के थाना शेरगढ़ के गांव मोहम्मदपुर से दावत से लौट रहे एक किसान की जमीनी रंजिश में आठ लोगों ने कुल्हाड़ी व भाला से काटकर हत्या कर दी। थाना शेरगढ मे पुलिस ने इस मामले में एक अधिवक्ता सहित आठ लोगों खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया है और एक व्यक्ति को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। हत्यारों की घटना के बाद फरार हो गए। आपको बता दें कि थाना शेरगढ के मोहम्मदपुर गांव के रहने वाले सुरेन्द्र पाल पुत्र शिवराज सिंह का गांव के जगन सुखदेव पुत्र रतन लाल, रवि पुत्र सुखदेव, संजीव पुत्र जगदीश, वेदप्रकाश पुत्र रतन लाल, धर्मेंद्र पुत्र वेद प्रकाश, जितेंद्र पुत्र वेद प्रकाश, मुनेन्द्र पुत्र वेद प्रकाश द्वारिका पुत्र तुलाराम पुश्तैनी जमीन को लेकर झगड़ा चला रहा था। इसको लेकर पहले भी कई बार मुकदमे बाजी और कहासुनी हो चुकी है। बुधवार रात को शादी समारोह में दावत खाकर लौट रहे सुरेन्द्र पाल सिंह पर सुखदेव और उसके परिवार के लोगों ने घेर कर धारदार हथियारों से कथित तौर पर हमला कर दिया। भाला और कुल्हाड़ी से उन पर कई हमले किए। इससे वह गंभीर रूप से लहूलुहान हो गए। परिवार के लोग दौड़े आरोपियों ने उन पर भी हमला किया। इसके बाद फरार हो गये। घायल हालत में सुरेंद्र को एक निजी अस्पताल ले जाया गया। जहां उन्होंने दम तोड़ दिया। एसपी देहात राजकुमार अग्रवाल ने बताया कि आठों आरोपियों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर एक आरोपी को हिरासत में ले लिया गया है। अन्य की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीमें दबिश दे रही है। गांव मे चर्चा है कि सुखदेव पर पहले से केस थाना शेरगढ़ में दर्ज है। हमलावरों ने पहले हत्या करने का ऐलान किया था। इसके बाद हत्या कर दी। दबंगों ने गांव में कई मकान और करोड़ों की संपत्ति बना ली हैं अवैध तरीके से लोगों की जमीनों पर कब्जा करते है।।
बरेली से कपिल यादव