दानवीर शिरोमणि श्री भामाशाह जी का धूमधाम से मनाया गया 476 वां जन्मदिन

बरेली – श्री माहौर वैश्य सभा महानगर बरेली के तत्वावधान में आज सायंकाल रोहली टोला, पुराना शहर, बरेली स्थित श्री माहौर वैश्य धर्मशाला में दानवीर शिरोमणि श्री भामाशाह जी का 476 वा जन्म दिन बड़ी धूमधाम से मनाया गयाl इस अवसर पर सबसे पहले सुंदरकांड का पाठ किया गया I तत्पश्चात भामाशाह जी के चित्र पर श्रद्धा सुमन अर्पित करके उनकी जयंती मनाई गई I कार्यक्रम की अध्यक्षता श्री माहौर वैश्य सभा के महानगर अध्यक्ष अजय गुप्ता उर्फ शैंकी ने की तथा संचालन सभा के महामंत्री उमेश गुप्ता ने किया I इस अवसर पर बोलते हुए अखिल भारतीय माहौर महासभा के संरक्षक प्रोफेसर आर 0के0 वैश्य जी ने कहा कि भामाशाह जी राष्ट्र के सजग प्रहरी के रूप में त्याग , दान और बलिदान की प्रतिमूर्ति थे l
कार्यक्रम श्री माहौर वैश्य सभा पूर्व प्रांतीय कोषाध्यक्ष दिनेश दद्दा एडवोकेट ने कहा कि श्रद्धेय भामाशाह जी दानवीर व कर्मयोगी थेl राष्ट्रहित में उन्होंने अपना सर्वस्व बलिदान कर दिया , जिसे भुलाया नहीं जा सकता I
अंत में कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए सभा के महानगर अध्यक्ष अजय गुप्ता उर्फ शैंकी ने कहा हमें स्वर्गीय भामाशाह के आदर्शों से प्रेरणा लेनी चाहिए और सदैव समाज में दान और त्याग की भावना को जगाना चाहिए I
कार्यक्रम में सर्वश्री जिला अध्यक्ष ओम शरण गुप्ता, महिला इकाई की अध्यक्ष डॉ तृप्ति गुप्ता, श्रीमती रचना गुप्ता, ललिया गुप्ता, युवा इकाई के अध्यक्ष मयंक गुप्ता, शिवम गुप्ता, उपाध्यक्ष रविंद्र गुप्ता ,संजीव गुप्ता कोषाध्यक्ष, रतन गुप्ता ,राजीव गुप्ता , अंबर रानू गुप्ता, संजय गुप्ता एवं संतोष गुप्ता आदि ने विचार व्यक्त करते हुए भामाशाह जी को श्रद्धा सुमन अर्पित किए l कार्यक्रम में सम्मानित, गणमान्य व्यक्तियों के अलावा शहर के आदि लोग मौजूद रहे,

बरेली से संवाददाता डॉक्टर मुदित प्रताप सिंह की रिपोर्ट

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *