दहेज लोभियों ने विवाहिता को मारपीट कर निकाला, पति समेत पांच पर दहेज उत्पीड़न की रिपोर्ट दर्ज

बरेली/फतेहगंज पश्चिमी। स्विफ्ट कार का मांग पूरी नही होने पर दहेज लोभियों ने विवाहिता को घर से मारपीट कर निकाल दिया। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने पति, सास, ससुर, देवर, नंद, नंदोई के खिलाफ दहेज उत्पीड़न की रिपोर्ट दर्ज की है। जानकारी के अनुसार बरेली के स्वाले नगर निवासी पोसाकी लाल की बेटी की शादी स्थानीय थाना के  गांव निवासी दिनेश के साथ दो साल पहले 28 जून को हिन्दू रीति रिवाज के साथ हुई थी।शादी में पोसाकी लाल ने अपनी सामर्थ्य से अधिक करीब 18 लाख खर्च किया था। इसके बाबजूद दहेज लोभी दहेज में स्विफ्ट कार की डिमांड कर रहे थे। डिमांड पूरी नही होने पर उसके साथ मारपीट करते थे। आरोप है देवर उस पर बुरी नियत रखता था। रिपोर्ट के मुताबिक पीड़िता का आरोप है। उसका देवर स्मैक का धंधा करता है।उसे भी स्मैक धंधे में फांसने का दबाब वना रहा था। जब वह स्मैक बेचने को तैयार नही हुई और उनकी कार की डिमांड भी पूरी नही हुई तो सुसराल के सभी लोगो ने उसे मारपीटकर तीस जनवरी को घर से निकाल दिया।कुछ लोगो ने पंचायत करके सुसराल के पक्ष को काफी समझाया लेकिन वह कार की डिमांड पूरी किये बगैर उसे ले रखने को राजी नही हुए। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने बृहस्पतिवार को पति दिनेश, सास ऊषा देवी, ससुर कैलाश चन्द्र, देवर मुनीश, देवेंद्र और ननद शीला, नंदोई सोमपाल के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *