प्रयागराग- देव दीपावली के शुभ अवसर पर दारागंज प्रयागराज के दशाश्वमेध घाट पर तपोनिधि आनंद अखाड़ा, गंगा टास्क फोर्स, गंगा विचार मंच के द्वारा पहली बार बड़े ही धूमधाम से मनाया गया जिसमें रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम, भजन संध्या और अति विशिष्ट जनों को माल्यार्पण, अंगवस्त्रम और स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ तपोनिधि आनंद अखाड़ा के स्वामी राजेश्वरानंद,भारत सेवाश्रम संघ के पूज्य संत गण, गंगा टास्क फोर्स के कंपनी कमांडर कर्नल बेदव्रत , पुलिस महानिरीक्षक पूर्व के पी सिंह, डॉ भरत पाठक राष्ट्रीय संयोजक गंगा विचार मंच राष्ट्रीय स्वच्छ गंगा मिशन ने रंगोली पर बने दीपक को जलाकर शुरुआत किया। तत्पश्चात् सभी अतिथियों ने गंगा तट पर आरती एवं गंगा में नांव से दीपदान किया। जैसा पुराणों में वर्णित है कि भगवान महादेव के द्वारा त्रिपुरा राक्षस का वध करने पर सभी देवताओं ने आज ही के दिन दीप प्रज्जवलित कर दीपावली मनाई थी तभी से यह पर्व भगवान शिव को समर्पित कर मनाया जाता है। कार्यक्रम में भजन गायक सूर्या दुबे सुंदर सुंदर भजनों से लोगों को बांधे रखा और बविता वर्मा ऐंड ग्रुप ने राधेकृष्ण की झांकी नृत्य से सभी श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। गंगा टास्क फोर्स के सुबेदार टी एन यादव ने गंगा की निर्मलता, अविरलता के लिए उपस्थित जनसमूह को गंगा संकल्प दिलाया और सभी एक एक पौधे वितरित किए। कार्यक्रम के मुख्य संयोजक अनामिका चौधरी प्रदेश मंत्री भारतीय जनता पार्टी उत्तर प्रदेश ने सांसद केशरी देवी पटेल, कंपनी कमांडर गंगा टास्क फोर्स कर्नल बेदव्रत, पुलिस महानिरीक्षक पूर्व के पी सिंह, डॉ भरत पाठक राष्ट्रीय संयोजक गंगा विचार मंच राष्ट्रीय स्वच्छ गंगा मिशन,लोकनारायण सिंह चेयरमैन को आपरेटिव बैंक मीरजापुर सोनभद्र, महानगर अध्यक्ष भाजपा गणेश केसरवानी, ज़ोनल अधिकारी संजय ममगाईं, ब्लाक प्रमुख विपेंद्र सिंह पटेल, रौनक गुप्ता नागरिक सुरक्षा कोर, संतोष श्रीवास्तव जिला अपराध निरोधक समिति, डॉ बी के सिंह के साथ लगभग एक सौ से अधिक लोगों को अंगवस्त्रम, माला -फूल और स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया । कार्यक्रम का सफल संचालन अवधेश निषाद महानगर संयोजक गंगा विचार मंच तथा धन्यवाद संजय श्रीवास्तव जिला संयोजक गंगा विचार मंच प्रयागराज ज्ञापित किया।
कार्यक्रम को विशेष रूप से सफल बनाने में गगन निषाद, प्रकाश आजाद, अनिल कुमार टेंट, सुशील भारती उर्फ़ शिल्लू गिरी, रंजन सिंह, सुनील रस्तोगी, नेहा विजय केशरी,नरेश माया कश्यप,मृणाली रूशाली मिश्रा, नीलम शुक्ला, सुमन बाला, प्रेमलता मौर्य,राम कुमार शर्मा, मीडिया चंद्र प्रकाश चंदू, सविता सिंह, अर्चना पांडेय, रवि निषाद, रोहित यादव, अमित सिंह, सोनू अरोरा, अभिषेक चौधरी, आयुष्मान, बजरंग गिरी आदि प्रमुख रूप से शामिल रहे।
कार्यक्रम में विशेष रूप से आनंद फ़ौजी,राजू पत्रकार, शिल्पी निषाद, विकास केलकर, नीरज मिश्रा, विजय वर्मा चुनार, विपिन तिवारी, हरी ओम गिरी, अन्नू निषाद,अमन कुमार मीडिया प्रभारी, राहुल मिश्रा, जूही श्रीवास्तव, ऐसीऐसी प्रमुख, आशीष तिवारी, शिवा त्रिपाठी पूर्व पार्षद आदि के साथ सैकड़ों की संख्या में लोग मौजूद रहे।
