दलित छात्रा से रेप मे समुदाय विशेष का आरोपी गिरफ्तार, एससी-एसटी की धारा बढ़ी

नवाबगंज, बरेली। जनपद के थाना नवाबगंज क्षेत्र मे छात्रा से दुराचार करने वाले समुदाय विशेष के युवक को पुलिस ने सोमवार को गिरफ्तार लिया। पुलिस उससे पूछताछ कर रही है। वही पीड़िता के दलित समुदाय से ताल्लुक रखने के चलते मुकदमे मे एससी-एसटी की धारा बढ़ा दी गई है। पीड़िता मेडिकल और बयान की कार्रवाई कराई जा रही है। थाना नवाबगंज क्षेत्र के एक गांव मे रहने वाली किशोरी हाईस्कूल की छात्रा है। शनिवार को उसके विद्यालय मे वार्षिकोत्सव था। जिसमें वह अपने भाई के साथ गई थी। वार्षिकोत्सव के बाद छात्रा का भाई घर लौट गया लेकिन वह नही लौटी। परिजनों ने खोजबीन की तो पता चला कि उसके विद्यालय मे ही पढ़ने वाली देवरनियां के गांव पैगा की समुदाय विशेष की दो सहेलियां छात्रा को अपने घर ले गई है। शाम को सहेलियों के परिजन छात्रा को घर छोड़ गए। छात्रा ने परिजन को बताया कि समुदाय विशेष की सहेलियां नशीला पदार्थ खिलाकर उसे अपने घर ले गई थी। वहां उनके भाई अनस ने उससे दुष्कर्म कर वीडियो बना लिया। किसी को बताने पर जान से मारने और वीडियो वायरल करने की धमकी दी गई। छात्रा के पिता ने आरोपी अनस, उसकी बहनों व माता-पिता के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया। सोमवार को पुलिस ने अनस को गिरफ्तार कर लिया। छात्रा के बयान और मेडिकल की कार्रवाई की जा रही है। वही पीड़िता के दलित समुदाय से होने के कारण मुकदमे मे एससी-एसटी की धारा बढ़ा दी गई है।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *