दलितों की दुर्दशा के लिए मायावती जिम्मेदार- मिठाई लाल भारती

बरेली। रविवार को समाजवादी अंबेडकर वाहिनी के तत्वाधान मे समाजवादी सदस्यता अभियान का कार्यक्रम आईएमए हाल मे हुआ। मुख्य अतिथि वाहिनी के निवर्तमान राष्ट्रीय अध्यक्ष मिठाई लाल भारती ने बसपा सुप्रीमो मायावती पर जमकर निशाना साधा। उन्हें दलितों की दुर्दशा का जिम्मेदार बताया। आगे कहा कि मायावती संविधान विरोधियों को अपना दुश्मन न मानकर संविधान के रक्षक समाजवादियों को अपना दुश्मन मानती हैं। वह हर एक काम भाजपा को फायदा पहुंचाने के लिए कर रही हैं। आह्वान किया कि दलितों व वंचितों को यह पहचानना होगा कि उनका हितैषी कौन, सचेत करते हुए कहा कि 2024 का चुनाव दलितों के लिए अग्निपरीक्षा के समान होगा। संचालन करते हुए सुरेंद्र सोनकर ने कहा कि हमें सामाजिक एवं राजनीतिक अधिकार की आजादी के लिए संघर्ष करना होगा। अध्यक्षता निवर्तमान जिलाध्यक्ष शिवचरण कश्यप ने की। इस मौके पर शमीम खां सुल्तानी, डा. अनीस बेग, शिव प्रताप सिंह, कमलेश रत्नाकर, रणवीर सिंह जाटव, लालचंद वाल्मीकि, गुरु प्रसाद काले, संध्या, नीरज वाल्मीकि, दीपक वाल्मीकि, संतोष दिवाकर, सोनू लाल, सुनील सोनकर आदि ने विचार रखे। मीडिया से बात करते हुए मिठाई लाल भारती ने कहा कि यह सामाजिक न्याय आंदोलन है। 2022 के चुनाव में धोखा हुआ है। 2024 मे यह सब न हाे इसलिए हर वर्ग के लोगों को जोड़ा जा रहा है। ताकत से विपक्ष लौट रहा है। इससे भाजपा परेशान है। अक्टूबर मे राष्ट्रीय सम्मेलन होगा। इसके बाद जिला संगठन समेत फ्रंटल संगठन बनाए जाएंगे। यह सदस्यता अभियान है इसलिए विधायकों को नही बुलाया है।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *