फरीदपुर, बरेली। जनपद के थाना फरीदपुर के ढकनी रजपुरी गांव मे बारिश के दौरान सड़क दलदल मे तब्दील हो गई है। लोग सड़क की कीचड़ में गिरते हुए निकल रहे हैं। राहगीरों ने सड़क से हो रही मुश्किलों का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल किया है। फरीदपुर से ढकनी रजपुरी गांव के बीच से खुदागंज मार्ग की सड़क निकल रही है। ढकनी रजपुरी से होकर फरीदपुर मुख्यालय पर आने के लिए सैकड़ो गांव का यही एकमात्र रास्ता है। बीते कई वर्षों से सड़क पूरी तरह से गड्ढे मे तब्दील हो चुकी थी। बीते दिनों शासन की ओर से खुदागंज मार्ग को चौड़ीकरण और सुद्धिकरण के लिए शासन की ओर से बजट जारी किया गया। ठेकेदार ने पूरी सड़क पर पत्थर डाल दिया। लेकिन ढकनी रजपुरी गांव में सड़क के गड्ढों को नहीं पाटा गया।बारिश होते ही पूरी सड़क दलदल में तब्दील हो गई। कई दिनों से लोग सड़क पर गिरते हुए निकल रहे थे। गुरुवार को लोगों ने दलदल भरी सड़क का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल किया।।
बरेली से कपिल यादव