दरवाजा लगाने के विवाद मे 28 पर मुकदमा दर्ज, वीडियो वायरल

बरेली। जनपद के थाना इज्जतनगर क्षेत्र के गांव कंजादासपुर में दरवाजा लगाने को लेकर हुए विवाद में पुलिस ने दोनों पक्षों की ओर से मुकदमा दर्ज कर दिया है। एक पक्ष ने 19 और दूसरे ने नौ लोगों को नामजद किया है। पहली रिपोर्ट कंजादासपुर के नरोज खां की पत्नी जैनब ने लिखाई है। इसमे गांव के ही नवी रजा, मो. रजा, फरीद खां, खुर्शीद, टिल्लू, इरफान खां, इमरान, फजल उर्फ भोला, रिजवान, लड़निया, फूल खां, नरगिस, साहिन अंजुम, भोली, सद्दामा, छोटी लल्ली, आयशा, आरिफ खां और हसन खां को नामजद किया है। इन लोगों पर दरवाजा लगाने के विरोध में सीसीटीवी तोड़कर तमंचा, चाकू, फावड़े व लाठी-डंडों से हमला करने का आरोप है। दूसरे पक्ष से फैजल खां ने नरोज खां, सुभान, निजाम, हासिम, चांद खां, रिहान, सद्दाम और फैसल पर रिपोर्ट लिखाई है। उसने भी अवैध असलहों से हमला क उन्हें बेहोश करने का आरोप लगाया है। असलहों से हमला कर पुलिस मामले की जांच कर रही है। वही दरवाजा लगाने के विवाद मे हुई मारपीट की यह घटना सीसीटीवी कैमरे मे भी कैद हो गई है। मारपीट का यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। पुलिस ने वीडियो को अपने कब्जे मे ले लिया है। जिसे विवेचना मे शामिल किया जाएगा।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *