शाहजहांपुर – शाहजहांपुर के इंदेपुर गांव में पूर्व प्रधान के परिजनों द्वारा की गई शिकायत से नाराज वर्तमान प्रधान व उनके दबंगो समर्थकों ने पूर्व प्रधान के परिजनों पर लाठी डंडे से हमला कर दिया। सर में लाठी लगने से एक वृद्ध की मौत हो गई तथा 6 लोग घायल हो गए पुलिस के अनुसार,कांट क्षेत्र के गांव इंदेपुर के पूर्व प्रधान सरिता देवी व वर्तमान प्रधान संसार वटी पक्ष के बीच तना तनी बनी हुई है।पूर्व प्रधान पक्ष ने फर्जी गेहूं खरीद के सम्बंध में वर्तमान प्रधान के समर्थक मुकेश कुमार, उमेश कुमार आदि की शिकायत उच्च अधिकारियों से की थी। जिसके चलते दोनो पक्षों के बीच नाराजगी और बढ़ गई। सोमवार रात दोनो पक्षों के बीच विवाद हो गया। जैसे तैसे विवाद शांत हो गया।मंगलवार सुबह फिर दोनो पक्षों में विवाद हो गया। इस दौरान वर्तमान प्रधान पति हरिराम व उसके समर्थक मुकेश कुमार, उमेश कुमार, विमल कुमार, देवेंद्र कुमार, फहीम,रूपराम समेत दर्जनों समर्थकों ने पूर्व प्रधान पक्ष के लोगो पर लाठी डंडे से हमला कर दिया। हमले में बलवीर, मौजीराम, ओमप्रकाश, अमित कुमार, अरुण कुमार,
व सीमा देवी आदि लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने घायलो को जिला अस्पताल में भर्ती कराया जहां बलवीर(72)की मौत हो गई।
– अंकित शर्मा,शाहजहांपुर