दबंगों ने घर के बाहर व्यापारी नेता और उनके बेटों को पीटा, दी तहरीर

बरेली। जनपद के थाना बारादरी क्षेत्र मे त्रिमूर्ति चौराहा रोड पर बुधवार रात राष्ट्र जागरण उद्योग व्यापार मंडल की संजय नगर इकाई के कोषाध्यक्ष गंगाराम गुरुनानी व उनके दो बेटों के साथ मारपीट की गई। दबंगों पर पिटाई का आरोप लगाकर पीड़ित पक्ष ने तहरीर दी है। पीड़ित पक्ष में व्यापार मंडल के कई पदाधिकारी भी गुरुवार को बारादरी थाने पहुंचे। रात मे हुई मारपीट का वीडियो सीसीटीवी कैमरे मे कैद हो गया। यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। गुरनानी ने थाना प्रभारी धनंजय पांडेय को बताया कि आरोपी पक्ष के लोग अक्सर गली का निकास बंद कर लेते है। उनकी जनरल स्टोर की दुकान है। इसका रात मे सामान आता है। बुधवार रात वह और उनके बेटे सामान उतरवा रहे थे। रास्ता बंद होने से दिक्कत हुई तो उन्होंने टोका तब आरोपियों ने दौड़ा-दौड़ाकर उनके बेटों की पिटाई की। इससे उनके काफी चोट आई है। पुलिस ने उसे मेडिकल परीक्षण को भेजा है। घटना के बाद क्षेत्र के व्यापारियों में भारी आक्रोश है। राष्ट्र जागरण उद्योग व्यापार मंडल के पदाधिकारियों और स्थानीय व्यापारियों ने बारादरी थाने पहुंचकर आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की। मारपीट का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इसमे कई दबंग मारपीट करते दिखाई दे रहे हैं। बारादरी थाना प्रभारी धनंजय पांडे ने बताया कि मौके पर पुलिस टीम ने जाकर जांच की तो लूटपाट की घटना होना नही पाया गया। आरोपियों ने मारपीट की थी। सभी आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम दबिश दे रही है।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *