जहानाबाद/ फतेहपुर- उत्तर प्रदेश सरकार हर चौराहों पर सुलभ शौचालय बनवा रखा है जो महिलाओं और पुरुषों के लिए शौचालय जाने हेतु परेशानी ना उठाना पड़े इसके बावजूद फतेहपुर जिले के थाना जहानाबाद में थाने मोड़ के पास आज तक सुलभ शौचालय नहीं बना हुआ है जिस कारण महिलाओं एवं पुरुषों को लघुशंका हेतु बड़ी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है थाने मोड़ के पास एक नाला है जिसमें महिलायें व पुरुष लघुशंका नाले पर जाकर कर लेते थे लेकिन इसके बावजूद दबंगों ने नाले पर भी अवैध कब्जा कर लिया है जो अब पुरुषों को लघु शंका जाने के लिए बहुत ही परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है और रोड पर ही मजबूरी बस लघुशंका करने पर मजबूर हो जाते हैं इस विषय पर हमारे संवाददाता ने कई बार फोन द्वारा नगर पंचायत जहानाबाद को सूचित किया कि नाले से अवैध अतिक्रमण को हटवा दें जो लोगों को लघुशंका जाने में परेशानी ना पड़े इसके बावजूद भी नगर पंचायत आज तक थाने मोड़ के पास ना ही शौचालय बनवा रखा है और ना ही उस नाले पर अवैध अतिक्रमण को हटवाया है जब भी नगर पंचायत को अवैध अतिक्रमण के बारे में बताया जाता है तो उनका रटा रटाया एक ही शब्द निकलता है कि जल्द ही इस नाले पर अवैध कब्जे को हटवा दिया जाएगा लेकिन इसके बावजूद भी आज तक नगर पंचायत ने उस अवैध अतिक्रमण को नहीं हटा पा रही है इस कारण थाने मोड़ के आसपास के दुकानदारों में काफी रोष की भावना देखी गई है ।
थाने मोड़ के पास नाले में हुआ अवैध कब्जा
