बरेली। प्रेम प्रसंग और फिर लड़की भगा ले जाने के मामले मे युवक को प्रताड़ित करने का आरोप पुलिस पर लगा है। पुलिस की पिटाई से युवक इतना सदमे में था कि फांसी लगाकर सुसाइड कर लिया। 15 वर्षीय किशोर पर पुलिस ने थाने मे जुल्म ढहाए।8 अब परिवार वाले आरोपी दरोगा और लड़की के परिजनों पर कार्रवाई की मांग कर रहे है। जनपद के थाना भुता क्षेत्र के गांव म्यूडी खुर्द क्षेत्र के 15 वर्षीय सलमान पर क्लोड़िया थाना क्षेत्र के ग्राम सतवन पट्टी की एक लड़की को भगा ले जाने का आरोप लगा था। आरोप है कि क्लोड़िया पुलिस ने सलमान की पिटाई कर दी। जिससे परेशान होकर बुधवार रात मे ग्राम म्यूडी थाना भुता स्थित अपने घर के कमरे में सलमान ने फांसी लगाकर सुसाइड कर लिया। जानकारी मिलने के बाद थाना प्रभारी निरीक्षक भारत सिंह व फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल की। बेटे की मौत के बाद परिजनों में आक्रोश है। परिजन आरोप लगा रहे हैं कि पुलिस की पिटाई से परेशान होकर सलमान ने ये कदम उठाया है। मृतक के परिजन दरोगा व लड़की के परिजनो के खिलाफ मुकदमा दर्ज होने के बाद ही पीएम कराने की मांग पर अड़े रहे। हालांकि पुलिस परिजनों को समझाने का प्रयास कर रही थी।।
बरेली से कपिल यादव