बरेली। सुदृढ़ शक्ति फाउंडेशन के तत्वाधान में श्रीमद् भागवत कथा का आयोजन किया जाएगा। सोमवार को उपजा प्रेस क्लब मे प्रेसवार्ता मे फाउंडेशन की अध्यक्ष डा.ऋचा दीक्षित ने बताया कि 20 फरवरी से त्रिबटीनाथ मंदिर प्रागंण के सत्संग भवन मे श्रीमद् भागवत कथा का आयोजन किया जाएगा। कथा 26 फरवरी तक चलेगी। कथा व्यास श्री वृंदावन धाम से आ रहे आचार्य श्री विमल कृष्ण शास्त्री जी महाराज सुनाएंगे। बीस फरवरी को ही कलश यात्रा भी निकाली जायेगी। दोपहर तीन बजे से कथा का आरंभ होगा। डा. ऋचा ने बताया कि कलश यात्रा सुबह नौ बजे से त्रिवटीनाथ मंदिर परिसर से आरंभ होकर एमबी इंटर कॉलेज, गांधीनगर चौराहा से होकर धर्म कांटा से होते हुए वापस त्रिवटीनाथ मंदिर परिसर में पहुंचेगी। कलश यात्रा का संचालन व संयोजन अखिल विश्व गायत्री परिवार की ओर से किया जायेगा। सुदृढ़ शक्ति फाउंडेशन के बारे में डा. ऋचा दीक्षित ने बताया कि इस संस्था की स्थापना 2021 में पुणे महाराष्ट्र मे की गई थी। प्रेसवार्ता में उपजा प्रेस क्लब के अध्यक्ष डा. पवन सक्सेना ने इस आयोजन को बरेली का एक सार्थक आयोजन बताया तथा सभी से इसमें पहुंचने व कथा श्रवण की अपील की व आमंत्रण दिया। इस अवसर पर विवेक मिश्रा, डा. दीपमाला शर्मा, डा. शालिनी भी उपस्थित रही।।
बरेली से कपिल यादव