त्रिवटीनाथ मंदिर मे होगी दिव्य और भव्य भागवत, स्वामी कैलाशानंद गिरी जी कराएंगे रसपान

बरेली। जनपद के थाना प्रेमनगर स्थित त्रिवटीनाथ मंदिर मे 4 नवंबर से 10 नवंबर 2024 तक श्रीमद्भागवत ज्ञान यज्ञ का भव्य और दिव्य आयोजन किया जा रहा है। रविवार को आयोजित प्रेस कांफ्रेंस में पूर्व विधायक और भागवत कथा के मुख्य यजमान राजेश मिश्रा उर्फ पप्पू भरतौल ने बताया कि इसमें परम पूज्य स्वामी कैलाशानंद गिरी जी महाराज भक्तों को भागवत कथा का दिव्य रसपान कराएंगे। इस आध्यात्मिक आयोजन मे कई प्रतिष्ठित अतिथियों का आगमन होगा। भक्तजनों को श्रीमद्भागवत कथा मे शामिल होने का विशेष अवसर मिलेगा। सोमवार को भव्य मंगल कलश यात्रा का आयोजन किया जायेगा। भागवत कथा के मुख्य अतिथि ब्रजेश पाठक (उप मुख्यमंत्री, उत्तर प्रदेश), स्वतंत्र देव सिंह, अनिल कुमार, राजेश वर्मा (कैबिनेट मंत्री, उत्तर प्रदेश), बेबी रानी मौर्य (पूर्व राज्यपाल उत्तराखंड, वर्तमान कैबिनेट मंत्री, उत्तर प्रदेश), दिनेश खटिक, कैबिनेट मंत्री उत्तर प्रदेश सरकार, अविनाश गहलोत, कैबिनेट मंत्री राजस्थान सरकार, कैलाश विजय वर्गीय कैबिनेट मंत्री मध्यप्रदेश सरकार व विशिष्ट अतिथि इंद्रेश, महेंद्र, पदम, राम जी, हरीश रौतेला, यदुवीर, राकेश जैन, (आरएसएस) महेश शर्मा, मनोज तिवारी, निशिकांत दुबे सांसद, राजकुमार सांगवान सांसद, कंगना रनौत (अभिनेत्री, सांसद), फणींद्रनाथ शर्मा, संगीत सोम, नवाब सिंह नागर, वीरेंद्र सिंह गुर्जर, शिवपाल सिंह यादव (राष्ट्रीय महासचिव, सपा), वीरपाल निर्वाल (भोजपुरी गायक एवं सांसद), सतीश अवाना, यो यो हनी सिंह, राजपाल यादव एक्टर, राजेश शुक्ला, विमल शर्मा, मनोज सिंह चौहान, पंकज रघुवंशी, अनुरागी महाराज, रनदीप, पवन सिंधी रहेंगे। मुख्य यजमान शगुन त्यागी (दिल्ली), राजेश कुमार मिश्रा उर्फ पप्पू भरतौल (बिथरी चैनपुर, बरेली), 4 नवंबर को डॉ. उमेश गौतम (महापौर, बरेली), हर्षवर्धन आर्य, क्षेत्रीय उपाध्यक्ष भाजपा, 5 नवंबर को डॉ. अनिल शर्मा (संयोजक) विष्णु अग्रवाल (निर्मल रिसोर्ट), 6 नवंबर को सुनील यादव, पूर्व लोकसभा प्रत्याशी, साक्षी खंडेलवाल पत्नी विकास, 7 नवंबर को पुनीत अग्रवाल, अंकित शुक्ला (बीजेपी, जिला उपाध्यक्ष), 8 नवंबर को श्रु़ति गंगवार, अध्यक्ष अर्बन कोआपरेटिव बैंक, रश्मि पटेल (अध्यक्ष, जिला पंचायत), 9 नवंबर को राकेश अग्रवाल (राजश्री ग्रुप), योगेंद्र गंगवार, 10 नवंबर को राकेश यादव (प्रतिनिधि श्रीमती मेनका गाँधी/श्री वरुण गाँधी), पवन शर्मा रहेंगे।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *