तौकीर रजा समेत 38 दंगाइयों पर 10वीं चार्जशीट, 53 उपद्रवियों की तलाश अभी जारी

बरेली। शहर मे हुए उपद्रव के मामले में क्राइम ब्रांच मे एक और चार्जशीट कोर्ट मे दाखिल कर दी। इसमें आइएमसी प्रमुख मौलाना तौकीर रजा समेत 38 लोगों को आरोपित बनाया गया है। उपद्रव के मामले मे यह 10वीं चार्जशीट थी। हालांकि सभी मुकदमों में अभी विवेचना जारी है। बारादरी इंस्पेक्टर धनंजय पांडेयकी ओर से दर्ज कराए इस मुकदमे की विवेचना क्राइम ब्रांच के इंस्पेक्टर संजय धीर कर रहे थे। उन्होंने चार्जशीट में मौलाना तौकीर रजा एवं एक नाबालिग समेत 38 उपद्रवियों को आरोपी बनाया है। इंस्पेक्टर धनंजय पांडेय ने 26 सितंबर को हुए बवाल को लेकर दर्ज कराई इस रिपोर्ट में आरोप लगाया है कि मौलाना इंटर कॉलेज की ओर से भीड़ श्यामगंज चौराहे की ओर आ रही थी। वह पहुंचे और समझाने का प्रयास किया तो भड़काऊ नारे लगाकर पुलिस पर तेजाब की बोतल और ईंट-पत्थर से हमला किया। पथराव भी किया गया। जिससे पुलिसकर्मी घायल हो गए। बल प्रयोग कर भीड़ तितर-बितर की गई तो मौके से कारतूस के खोके, तेजाब की टूटी बोतलें और जूते-चप्पल बरामद हुए। इस मामले में उन्होंने मौलाना तौकीर समेत 28 नामजद और 200-250 अज्ञात को आरोपी बनाया था। इंस्पेक्टर संजय धीर ने चार्जशीट में मुकदमे मे नामजद छह और प्रकाश में आए 32 उपद्रवियों के खिलाफ चार्जशीट लगाई है। मौलाना तौकीर रजा खां, मो. आजम, फरहत खान, उसका बेटा मोईन खान, उमेद, मुस्तकीम, अरबाज, नाजिम रजा खां, मोहसिन, शाकिब, रफीक, जैनुल, तौहीन, फैसल, मोबीन, सुब्हान, ताजिम, अरशद, शमशाद अहमद, इदरीश, इकबाल, शान उर्फ अब्दुल रहमान, मोहम्मद नदीम, रिजवान, अमान, नदीम, अफजाल बेग, नफीस व उसका बेटा फरहान रजा खां, मुनीर इदरीशी, सफीले अहमद, आरिफ, अनीस सकलैनी, मोईन सिद्दीकी, फैजुल नवी, कलीम खां, मोबीन और एक नाबालिग आरोपी शामिल है। मौलाना तौकीर रजा के बुलावे पर इस्लामिया ग्राउंड जाने की कोशिश कर रही भीड़ ने 26 सितंबर को शहर में जगह-जगह बवाल किया था। इस मामले में कोतवाली में पांच, बारादरी में दो और किला, प्रेमनगर व कैट थाने में एक-एक मुकदमा दर्ज कराया गया था। सभी दस मुकदमों में पुलिस ने विवेचना पूरी करके चार्जशीट कोर्ट में दाखिल कर दी है। इन सभी में मौलाना तौकीर रजा को आरोपी बनाया गया है।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *