कैंट, बरेली। जनपद के थाना कैंट क्षेत्र मे तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर कैंट क्षेत्र के नाले मे घुस गई। हादसे मे बाइक सवार किशोर की मौत हो गई और उसका साथी घायल हो गया। पुलिस ने किशोर के शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजन को सौंप दिया है। कोतवाली क्षेत्र के सिविल लाइंस मिशन कंपाउंड निवासी 16 वर्षीय आयुष रॉबर्ट शनिवार रात पड़ोस मे रहने वाले दोस्त आरने रॉबर्ट के साथ घूमने निकला था। रात करीब साढ़े 11 बजे कैंट क्षेत्र मे फूलबाग के पास उनकी बाइक तेज रफ्तार के चलते एक वाहन से बचने के प्रयास मे नाले मे घुस गई। हादसे मे आयुष और आरने घायल हो गए। मौके पर पहुंची कैंट पुलिस ने दोनों को अस्पताल भिजवाया। जहां आयुष को मृत घोषित कर दिया गया। आरने का इलाज चल रहा है। जेब से मिलने पहचानपत्र और अन्य दस्तावेजों के आधार पर आयुष के परिवार वालों को पुलिस ने सूचना दी। रविवार को उसके शव का पोस्टमार्टम कराकर परिवार वालों को सौंप दिया गया।।
बरेली से कपिल यादव
