तेज रफ्तार दो बाइकों की टक्कर, दो युवक गंभीर घायल

फरीदपुर, बरेली। जनपद के थाना फरीदपुर क्षेत्र के ग्राम मझौआ हेतराम में सड़क पर मोड़ते समय दो मोटरसाइकिलों की भिड़ंत हो गयी। इसमें दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गये। इसमें एक की हालत गंभीर बनी हुई है। युवकों ने हेलमेट नहीं पहना था, उनके सिर में चोट आयी है। घटना के बाद दूसरी बाइक का सवार मौके से भागने में सफल रहा। ये दोनों युवा बहुत तेज गति से बाइक चला रहे थे। मोड़ बाइक से नियंत्रण नहीं रख सके और सामने से आ रहे दूध विक्रेता की बाइक से जा भिड़े। टक्कर इतनी जबर्दस्त थी कि दोनों युवक उछलकर सड़क पर जा गिरे। हादसे के बाद दूध कारोबारी वाला युवक अपनी बाइक छोड़कर मौके से फरार हो गया। शोर-शराबा सुनकर ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई और युवक को पकड़ने का प्रयास किया गया, लेकिन वह भागने में सफल रहा। सूचना पर पहुंची डायल 112 पीआरबी ने घायलों को एंबुलेंस से इलाज के लिए अस्पताल भिजवाया। घायलों की पहचान आकाश राठौर (22) पुत्र रामदास निवासी ग्राम ढकनी राजपुरी एवं श्याम (21) पुत्र भोला सिंह निवासी ग्राम हाजीपुर खजुरिया के रूप में हुई है। उप निरीक्षक राहुल पंवार ने बताया कि दोनों घायलों को चिकित्सालय भेजा गया है, जिनमें से एक की हालत नाजुक बनी हुई है। मामले की जांच की जा रही है।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *