तेज बारिश के बाद मौसम सुहावना, पूरे सप्ताह बारिश के आसार

बरेली। जनपद मे तेज बारिश के बाद मौसम सुहावना हो गया। बारिश होने से भीषण गर्मी से राहत जरूर मिली लेकिन उमस से लोगों को अभी भी परेशान होना पड़ रहा है। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार अभी सप्ताह भर तक बारिश के आसार बने हुए है। सात तारीख तक माध्यम से भारी वर्षा हो सकती है। बुधवार को सुबह करीब दो घंटे तक तेज बारिश हुई। इसके बाद दोपहर 12 बजे तक हल्की बारिश होती रही। आधे शहर मे बारिश का पानी भर गया। मढ़ीनाथ के नेकपुर और सुभाषनगर मे जलभराव से सड़के तालाब में तब्दील हो गई। कई घरों में भी बारिश का पानी भर गया। आईएमडी की आधिकारिक बेवसाइट के अनुसार जिले मे बुधवार को अधिकतम तापमान माइनस 8.2 डिग्री सेल्सियस की गिरावट के साथ 26.9 डिग्री सेल्सियस रहा। न्यूनतम तापमान में माइनस 3.6 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई। यह 23 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इस दौरान 24 घंटे में 58 मिलीमीटर बारिश रिकॉर्ड की गई। सुबह और शाम के समय वातावरण मे आर्द्रता शत प्रतिशत दर्ज की गई। वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिक ने बताया कि सप्ताह भर बारिश रहने का पूर्वानुमान है। इस दौरान अधिकतम तापमान 32-33 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान 23-25 डिग्री सेल्सियस तक रहने का पूर्वानुमान है। आठ और नौ जुलाई को धूप के साथ ही बारिश की संभावना जताई गई है।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *