तेज धूप खिलने से दो डिग्री चढ़ा पारा, उमस भरी गर्मी से लोग बेहाल, फिर राहत

बरेली। जनपद मे तेज धूप खिलने से पारा दो डिग्री चढ़ गया और लोग उमस भरी गर्मी से बेहाल हो गए। मौसम विभाग ने अभी दो दिन और गर्मी और उसके बाद पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से 24 सितंबर से मौसम मे बदलाव के आसार जताए है। इस दौरान बादल छाए रहने और कुछ स्थानों पर बारिश का अनुमान है। जिले का रविवार को अधिकतम तापमान सामान्य से दो डिग्री अधिक 34.9 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान सामान्य से 0.4 डिग्री अधिक 24.8 डिग्री दर्ज किया गया। पिछले एक सप्ताह में अधिकतम और न्यूनतम तापमान सबसे अधिक रहा है। अब तक अधिकतम तापमान 32 डिग्री के आसपास बना हुआ था। इस दौरान हवा मे नमी सुबह 82 प्रतिशत और शाम को 74 प्रतिशत दर्ज की गई। आंचलिक मौसम केंद्र के अनुसार राजस्थान और कच्छ के कुछ हिस्सों में 23 सितंबर को दक्षिणी पश्चिमी मानसून की वापसी की परिस्थितियां अनुकूल हो रही हैं। इसकी वजह से 24 सितंबर से बरेली समेत पश्चिम उत्तर प्रदेश में तीखी धूप निकलने से उमस भरी गर्मी से परेशान लोगों को राहत मिलेगी। दिन में बादल छाए रहेंगे। 24 से 26 सितंबर तक हल्की से मध्यम बारिश के आसार हैं। इस दौरान औसतन अधिकतम तापमान 33 डिग्री और न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस और 27 और 28 सितंबर को धूप के साथ बादल छाए रहने के साथ अधिकतम तापमान 33 डिग्री और न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस दर्ज होने का अनुमान है।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *