क्योलड़िया, बरेली। खेत पर गन्ने की सिंचाई कर रहे किसान पर तेंदुए ने हमला कर दिया। ग्रामीणों ने शोर मचाकर तेंदुए को भगाया। गंभीर रूप से घायल किसान को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सूचना पर पहुंचे वन विभाग और पुलिस ने तेंदुए की तलाश में कांबिंग की, लेकिन उसका कोई पता नहीं चला। अधिकारी ग्रामीणों को सतर्क रहने को कहकर लौट गए। क्योलड़िया क्षेत्र के गांव बिहारीपुर अब्दुल रहमान के अरविंद कुमार शुक्रवार दोपहर दो बजे खेत पर गन्ने की सिंचाई कर रहे थे। वह पेड़ों की छांव में गए तो वहां तेंदुआ आराम कर रहा था, आहट होते ही उसने उनके मुंह पर हमला कर दिया, जिससे वह जख्मी हो गए। उनके शोर मचाने पर मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने शोर मचाया तेंदुआ झाड़ियों से होते ही जंगल तो में भाग गया। ग्रामीणों ने अरविंद के परिजनों को सूचना दी। परिजनों ने अरविंद को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। ग्रामीण दीनानाथ गंगवार ने वन विभाग और पुलिस को फोन पर सूचना दी। डिप्टी रेंजर आयरन सिंह, वनरक्षक लवकुश, मानसिंह, लीलाधर कड़े गांव पहुंचे। इस दौरान थाना प्रभारी जितेंद्र कुमार सिंह टीम के साथ पहुंचे। वन विभाग के साथ तेंदुए की तलाश की लेकिन उसका कोई पता नहीं चला। पुलिस ने ग्रामीणों को सतर्क रहने का निर्देश देकर लौट गई। वन विभाग के अधिकारियों को खेतों में तेंदुए के पैरों के निशान मिले है। वही ग्रामीणों ने बताया बुधवार रात को गांव मेथी नवदिया रोड पर तेंदुआ दिखाई दिया था। लगातार तेंदुआ दिखने से ग्रामीणों में दहशत का माहौल है।।
बरेली से कपिल यादव