तेंदुए के नर शावक की मौत, गन्ने के खेत में मिला शव

बरेली। जिले में पिछले कई सालों से तेंदुओ की संख्या लगातार बढ़ रही है। थाना फतेहगंज पूर्वी क्षेत्र के एक गांव के गन्ने के खेत में तेंदुए के एक शावक मृत पाया गया है। जिसमें वन विभाग की लापरवाही सामने आई है। फतेहगंज पूर्वी क्षेत्र में पिछले 1 महीने से तेंदुआ होने की सूचना मिल रही थी लेकिन वन विभाग के अधिकारियों ने इस बात पर कोई ध्यान नहीं दिया। शुक्रवार की सुबह थाना फतेहगंज पूर्वी क्षेत्र के गांव लखनापुर में एक गन्ने के खेत में तेंदुआ मृत पाया गया। पोस्टमार्टम में ही मौत का कारण स्पष्ट हो सकेगा। हालांकि उसके चेहरे और पैर में चोट का निशान भी है। आशंका है कि दो तेंदुओ के बीच खूनी संघर्ष में कम उम्र के तेंदुआ की जान जाने की बात कही जा रही है। जिले के फतेहगंज पूर्वी, मीरगंज, बहेड़ी, फरीदपुर, फतेहगंज पश्चिमी, आंवला आदि क्षेत्रों में अक्सर तेंदुए देखे जा रहे हैं। यह तेंदुए दिन में शिकार को कम निकलते है। रात में ही शिकार करता है इसलिए इंसानों से आमना सामना नहीं होता है। दिन में पेड़ों की घनी टहनियों के बीच यह तेंदुए आराम करते है। फतेहगंज पूर्वी के लखनापुर गांव में एक तेंदुए के बच्चे का सब गन्ने के खेत में मिला है। हालांकि गांव वालों की सूचना पर पुलिस ने वन विभाग के अधिकारियों को अवगत करा दिया है। डीएफओ के निर्देशन में फरीदपुर रेंजर उस मृतक तेंदुए के बच्चे का पोस्टमार्टम कराएंगे। तेंदुआ नर है। जिसकी उम्र करीब 7 से 8 महीने की हो गई। पोस्टमार्टम में मौत का कारण स्पष्ट हो सकेगा। डीएफओ भरत लाल का कहना है कि सूचना पुलिस के जरिए मिली है। फतेहगंज पूर्वी क्षेत्र के लखनापुर गांव में एक तेंदुआ का बच्चा मृत पाया गया है। टीम को मौके पर भेज दिया है। पोस्टमार्टम के बाद ही मौत का सही कारण स्पष्ट हो सकेगा।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *