बरेली/फतेहगंज पश्चिमी। थाना क्षेत्र के टोल प्लाजा स्थित राजश्री मेडिकल कॉलेज में एमबीबीएस छात्र का अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन चल रहा है। शुक्रवार को धरने के तीसरे दिन भी मेडिकल कॉलेज मे 2017 बैच के छात्र-छात्राएं अपनी मांगों को लेकर अड़े रहे। मेडिकल कॉलेज प्रशासन पर कई गंभीर आरोप लगाये है। 2017 बैच के छात्रों ने बताया कि हम लोग 150 एमबीबीएस के छात्र है। जिसमें मैनेजमेंट हमसे अधिक पैसा वसूल की मांग कर रहा है। छात्रों ने बताया हमारा साढ़े 4 साल का एमबीबीएस पूर्ण हो गया है। आरोप है छात्रों का इंटर्नशिप 20 जून से शुरू होने से पहले ही कालेज प्रशासन ने अवैध तरीके से हॉस्टल के नाम पर साढे तीन लाख रुपए की मांग की। नही देने पर इंटर्नशिप शुरू नही की गई। पूर्व मे भी कॉलेज द्वारा 6 लाख 57 हजार रुपए की फीस वृद्धि के नाम पर मांग की गई। छात्रों ने बताया एनएमसी नेशनल मेडिकल कमीशन द्वारा 19 मई 2022 को पत्र जारी किया गया था। जिसमे कहा गया कि कोई भी अवैध शुल्क लिए बगैर सारी सुविधाएं इंटर्नशिप डॉक्टर को दी जाए लेकिन ऐसा नही हो रहा है। डॉक्टर बनने आएं छात्र छात्राओं को भीषण गर्मी मे कॉलेज परिसर मे टैंट लगाकर अपनी मांगों के लिए संघर्ष करना पड़ रहा है। छात्र छात्राओं का कहना है कि बह खुद को लाचार व बेबस महसूस कर रहे है। उनकी मांगो पर कोई ध्यान नही दिया जा रहा है। छात्रों का कहना है कि उनको बार बार धमकी दी जा रही है उनको परेशान किया जा रहा है जबकि हम लोग शांतिपूर्ण तरीके से अपनी मांगो को लेकर विरोध दर्ज करा रहे है। हमारी कोई सुनने वाला नही है। छात्रों का कहना है कि जब तक उनकी मांगे नहीं मानी जाती तब तक धरना प्रदर्शन जारी रहेगा। उधर छात्रों का कहना है कि गुरुवार की रात के समय गार्ड द्वारा तंबू तोड़ने की कोशिश की गई और रात में टॉर्चर किया गया।।
बरेली से कपिल यादव
