तीन सौ बेड अस्पताल मे फिर चोरी, बेखौफ चोरों ने काटा इंटरनेट केबल

बरेली। तीन सौ बेड अस्पताल में चोरी का सिलसिला नही थम रहा है। सोमवार को एक बार फिर सीटी स्कैन सेंटर का इंटरनेट का केबल दिन मे चोरी हो गया। साथ ही चोरी रोकने के लिए कुछ दिन पहले ही लगवाया गया कैमरा भी चोर ने उखाड़ कर फेंक दिया। केबल कटने से नेट का कनेक्शन भी ठप हो गया। इससे सीटी स्कैन की जांचें भी प्रभावित हो गई। एक माह में अस्पताल में यह चोरी की तीसरी घटना है। सोमवार को दो बजे तक अस्पताल में ओपीडी चली और इसके बाद पैथलाजी, सीटी स्कैन यूनिट में मरीजों के पंजीकरण का काम चल रहा था। इस दौरान करीब 2:30 बजे इंटरनेट कनेक्शन बंद हो गया। पहले तो स्टाफ को लगा कि तार ढीला हो गया है। लेकिन काफी प्रयास के बाद भी जब इंटरनेट शुरू नहीं हुआ तो स्टाफ ने बाहर जाकर देखा। पता चला कि करीब 20 मीटर तार चोर काट ले गया था। सीएमएम का कहना है कि सीसीटीवी कैमरों में चोर दिखाई दे रहा है। इसके अलावा अस्पताल के बाहर भी सड़क की ओर लगवाए गए सीसीटीवी कैमरों की फुटेज को खंगाला जा रहा है। पुलिस को सूचना भेज दी गई है। सीसीटीवी तो बंद हो गया था लेकिन 2:30 बजे तक की रिकार्डिंग हो गई थी। स्टाफ ने जब सीसीटीवी फुटेज देखी तो उसमें चोरी की पूरी घटना कैद हो गई थी। दोपहर में नारंगी स्वेटर और सफेद पैंट पहने संदिग्ध युवक परिसर में दाखिल हुआ था। तीन सौ बेड हास्पिटल मे आए दिन चोरी होने की घटनाएं अस्पताल प्रशासन को परेशान किए हुए है। इस बार चोर ने दिन मे ही तार चोरी की घटना को अंजाम दिया। सीटी स्कैन मशीन के लिए इंटरनेट कनेक्शन उपलब्ध कराने को केबल लगाया गया था। चूंकि कुछ दिन पहले यहां सीटी स्कैन सेंटर के सभी छह एसी के केबल भी चोरी हो चुके है। इसलिए यहां निगरानी रखने के लिए नया सीसीटीवी कैमरा भी लगवाया गया था।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *